IPL 2026 New Rules & Changes: IPL 2026 का बिगुल बज चुका है और इस बार का सीजिन न सिर्फ रनों की बरसात लेकर आने वाला है बल्कि कई बड़े बदलावों के साथ चौकाने वाले फैसलों का गवाह भी बनने वाला है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार क्या खास होने वाला है, तो आइए डालते हैं एक नजर कि IPL 2026 में इस बार क्या-क्या नया देखने को मिलेगा.
कप्तानी और टीम कॉम्बिनेशन में बड़ा उलटफेर
इस बार का सबसे बड़ा शॉकिंग बदलाव संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स में जाना है. सालों तक राजस्थान की जान रहे संजू अब पीली जर्सी में दिखेंगे. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर यह है कि टूर्नामेंट के पहले हाफ में पैट कमिंस नहीं खेलेंगे और उनकी जगह ईशान किशन कप्तानी करते नजर आएंगे.
ऑक्शन के अनकैप्ड करोड़पति
पुराने समय में सिर्फ विदेशी खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगती थी, लेकिन 2026 में भारत के युवा सितारों ने महफिल लूट ली है. प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जैसे 20 साल के युवाओं को सीएसके ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा है. यह दिखाता है कि अब टीमें नाम से ज्यादा टैलेंट और भविष्य पर दांव लगा रही हैं.
BCCI का नया और सख्त नियम
इस बार मैदान के अंदर और बाहर के नियम पूरी तरह बदल गए हैं:
प्रैक्टिस पर पाबंदी: अब मैच वाले दिन कोई भी टीम मैदान पर प्रैक्टिस नहीं कर पाएगी.
फैमिली ट्रेवल बैन: खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार या दोस्तों को ट्रेवल करने की इजाजत नहीं होगी, ताकि खिलाड़ी खेल पर पूरा फोकस कर सकें.
LED बोर्ड पर बैन: खिलाड़ी अब बाउंड्री के पास लगे एडवरटाइजिंग बोर्ड के पास नहीं बैठ पाएंगे.
इसके साथ ही हर टीम को प्रैक्टिस के लिए बिल्कुल नए नेट्स दिए जाएंगे, पुराने नेट्स शेयर करने की परंपरा खत्म हो गई है.
ये भी पढ़ें- CSK को मिला जडेजा का रिप्लेसमेंट? RCB, SRH, DC के लिए ये अनकैप्ड खिलाड़ी बन सकते हैं गेमचेंजर
नए होम ग्राउंड्स का जलवा
इस बार टीमें सिर्फ अपने मुख्य शहरों तक सीमित नहीं हैं. आरसीबी अपने कुछ मैच रायपुर में खेलेगी, तो पंजाब किंग्स ने चंडीगढ़ के साथ-साथ धर्मशाला को अपना दूसरा घर बनाया है. राजस्थान रॉयल्स के मैच भी इस बार जयपुर के साथ गुवाहाटी में देखने को मिलेंगे.
स्टार खिलाड़ी अब नए रोल में
मशहूर ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अब मैदान पर चौके-छक्के लगाते नहीं, बल्कि डगआउट में केकेआर के ‘पावर कोच’ के रूप में रणनीति बनाते दिखेंगे. वहीं, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसिस जैसे नाम इस बार आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं, जो टूर्नामेंट की चमक में थोड़ा बदलाव जरूर लाएंगे.
धोनी फैक्टर और आखिरी सीजन का सस्पेंस
हर बार की तरह इस बार भी चर्चा गरम है कि क्या यह एमएस धोनी का विदाई सीजन होगा? संजू सैमसन के टीम में आने के बाद यह कयास और तेज हो गए हैं कि धोनी शायद अब मेंटर की भूमिका की ओर बढ़ रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
