KKR vs LSG: IPL 2026 के दौरान एक ऐसा विवाद देखने को मिला, जिसने मैच का माहौल पूरी तरह गर्म कर दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इस सीजन का 38वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब कोलकाता के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) को थर्ड अंपायर ने आउट दिया. अंपायर के इस फैसले ने कमेंटेटर्स और फैंस दोनों को हैरान कर दिया. इसी के साथ कोलकाता की टीम भी इस निर्णय से खुश नजर नहीं आई.
‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के चलते दिया आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में अंगकृष रघुवंशी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और धीरे-धीरे सेट हो चुके थे. तभी एक विवादित फैसले में उन्हें ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के चलते आउट दे दिया गया. इस निर्णय से KKR टीम साफ तौर पर नाराज नजर आई. साथ ही युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी भी गुस्से में नजर आए.
रधुवंशी ऐसे आउट हुए
रघुवंशी 7 गेंदों में 9 रन बनाकर खेल रहे थे. उन्होंने हल्का शॉट खेला और सिंगल लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े कैमरून ग्रीन ने मना कर दिया, जिससे उन्हें वापस लौटना पड़ा. वापस आते समय रघुवंशी तेजी से मुड़े और उसी दिशा में दौड़ गए, जिधर गेंद गई थी. टीवी अंपायर ने देखा कि वह गेंद पर नजर रखते हुए अपनी लाइन बदल रहे थे. इसी वजह से माना गया कि उनकी मूवमेंट फील्डर के थ्रो में रुकावट डाल सकती थी. इसी आधार पर उन्हें ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के नियम के तहत आउट दिया गया.
KKR ತಂಡಕ್ಕಂತೂ ಇದು ನಿಜಕ್ಕೂ ನುಂಗಲಾರದ ತುತ್ತು! ‘Obstruction of Field’ ಅಂತ Raghuvanshi ಗೆ ಔಟ್ ಕೊಡಲಾಗಿದೆ.☝️
ನಿಮ್ಮ ಪ್ರಕಾರ ಇದು Out? ಅಥವಾ Not Out? 👀
ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #TATAIPL2026 👉 #LSGvsKKR | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ.#TATAIPL #AngkrishRaghuvanshi pic.twitter.com/cPsuy1J2p7
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) April 26, 2026
क्या है ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड नियम?
क्रिकेट में ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ (What is Obstructing the Field) नियम के तहत अगर बल्लेबाज जानबूझकर फील्डिंग करने वाली टीम के काम में रुकावट डालता है, तो उसे आउट दिया जा सकता है. अगर वह जानबूझकर शब्दों या अपने एक्शन से रन आउट, कैच या किसी भी फील्डिंग प्रयास को प्रभावित करता है, तो इसे गलत माना जाता है और अंपायर उसे आउट कर सकता है.
ये भी पढ़ें: CSK vs GT: आउट हुए सिर्फ 11 रन पर, लेकिन संजू सैमसन ने IPL में बनाया बड़ा रिकॉर्ड; ऐसा करने वाले पहले भारतीय
अब तक कितने खिलाड़ी ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के चलते आउट हुए
- यूसुफ पठान बनाम PWI, रांची 2013
- अमित मिश्रा बनाम SRH, विजाग 2019
- रवींद्र जडेजा बनाम RR, चेन्नई 2024
- अंगकृष रघुवंशी बनाम LSG, लखनऊ 2026
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

