IPL 2026:महेंद्र सिंह धोनी को लेकर IPL से संन्यास की चर्चा लंबे समय से चल रही थी. लेकिन 18 मई को चेन्नई में खेले गए CSK बनाम SRH मैच के बाद जो नजारा दिखा, उसने इन अटकलों को और हवा दे दी. मैच खत्म होने के बाद धोनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिन्हें देखकर फैंस को लगा कि शायद यह उनका आखिरी मैच बतौर खिलाड़ी था.
मैदान पर लगाए चक्कर
मैच के बाद धोनी ने चेपॉक स्टेडियम में अपने साथियों के साथ मैदान का चक्कर लगाया. इस दौरान उनके चेहरे पर अलग ही भाव नजर आए. खिलाड़ियों के साथ इस तरह का वॉक फैंस को फेयरवेल का संकेत देता दिखा.
सुपर फैन से खास मुलाकात
धोनी ने अपने सुपर फैन से भी मुलाकात की, जो हर मैच में स्टेडियम में मौजूद रहता है. इस बार धोनी ने उससे हाथ मिलाया, बातचीत की और गले भी लगाया. ऐसा नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला था.
रैना से गले मिलना
धोनी अपने पुराने साथी सुरेश रैना से भी मिले. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. रैना का चेन्नई पहुंचना भी धोनी के संन्यास की अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा था.
टीम के साथ फोटो सेशन
धोनी ने CSK के सभी खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई. यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं और फैंस इन्हें धोनी के IPL सफर की यादगार झलक मान रहे हैं.
खिलाड़ियों और एक्सपर्ट्स की राय
धोनी के साथ खेल चुके कई खिलाड़ी मानते हैं कि अब उनका IPL करियर खत्म हो चुका है. कमेंट्री के दौरान मोहम्मद कैफ और आर अश्विन ने कहा कि धोनी का सफर यहीं तक था. हरभजन सिंह ने भी माना कि उन्हें नहीं लगता धोनी आगे IPL खेलेंगे.
ये भी पढ़ें-चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, लेकिन फैंस को लगा बड़ा झटका, पूरी तरह फिट नहीं हैं एमएस धोनी!
CSK की आधिकारिक प्रतिक्रिया
हालांकि अभी तक CSK की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. टीम के हेड कोच ने इतना जरूर कहा कि धोनी के भविष्य पर फैसला मैनेजमेंट करेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


