Urdu Conclave 2026

PBKS vs GT: टॉस जीतकर पंजाब ने बदली रणनीति, अय्यर ने चुनी गेंदबाजी; गिल की टीम करेगी पारी का आगाज

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, जिसके बाद गुजरात टाइटंस बल्लेबाजी के लिए उतरी है.

Punjab Kings won toss choose bowl

PBKS vs GT: इंडियन प्रिमियर लीग (IPL 2026) 19वें सीजन का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. इसी के साथ गुजरात टाइटंस बल्लेबाजी के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. लेकिन मैच से पहले जान लें यह दोनों टीम के भिड़ंत आंकड़े साथ ही प्लेइंग 11 में किसको मिल पाई है जगह.

PBKS vs GT हेड-टूड-हेड (PBKS vs GT Head to Head)

श्रेयस अय्यर ने पिछले साल अपनी शानदार कप्तानी से पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था. इस बार उनका लक्ष्य टीम को आईपीएल का खिताब दिलाकर 19 साल का लंबा इंतजार खत्म करना है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने पहले ही सीजन में ट्रॉफी जीती थी और 2023 में भी फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा.

2024 में हार्दिक पांड्या के जाने के बाद टीम की कप्तानी शुभमन गिल को दी गई, लेकिन पिछले दो सीजन में वह टीम को पहले जैसी लय में नहीं ला पाए हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिसमें दोनों ने 3-3 मैच जीते हैं. पिछले सीजन में दोनों के बीच खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने 11 रन से जीत हासिल की थी, जबकि 2024 में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था.


ये भी पढ़ें: IPL 2026: PBKS vs GT आज आमने-सामने, जानिए संभावित प्लेइंग 11 और हेड-टू-हेड आंकड़े


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (PBKS vs GT Playing 11)

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन (PBKS Playing 11): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन (GT Playing 11): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read