Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्रिकेट के दीवानों के लिए बड़ा दिन ,भारत-पाकिस्तान की टक्कर

लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तानी क्रिकेटर आमने- सामने होंगे..एशिया कप में रविवार को भारत की टक्कर पाकिस्तान से होगी..इस मैच के लिए क्रिकेट के दीवाने दिल थामकर बैठे हुए हैं.. एशिया कप 2022 में रविवार को दोनों टीमों की जंग होगी, जहां रोहित शर्मा और बाबर आजम के लड़ाकों में मुकाबला होगा. यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा और दुबई स्टेडियम में खेला जाएगा..भारत रविवार को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप अभियान की शुरूआत करेगा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय बल्लेबाज के एल राहुल ने कहा, “पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं। रविवार के मैच में दोनों टीमें लंबे समय बाद एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी.

उन्होंने आगे यह भी कहा, “बड़े मुकाबले हमेशा रोमांचक होते हैं। दोनों पक्ष पिछले साल अक्टूबर में जब टी-20 विश्व कप में भिड़े थे, तब पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। राहुल ने पाकिस्तान से आखिरी भिड़ंत के बारे में कहा, “कोई भी मैच हारना आपको हमेशा दुख देता है, यह टीम के लिए विश्व कप का पहला मैच था लेकिन हम यहां बहुत उत्साहित हैं। अब हमें एक-दूसरे का सामना करने का एक और मौका मिला है।”

विराट कोहली के प्रदर्शन पर राहुल ने कहा, “हर किसी की अपनी राय होती है। इससे विराट जैसे बड़े खिलाड़ी परेशान नहीं होते हैं, वह अपने खेल पर काम कर रहे हैं जो विराट ने तय किया है, वह मैच खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital