Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुलाम नबी का राहुल पर फिर हमला,मोदी की तारीफों के पुल बांधे

 

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। गुलाम नवी आजाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर जोरदार हमला किया है।आज़ाद जम्मू –कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं..।

आजाद ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने के लिए मुझे कांग्रेस के अंदर बैठे लोगों ने मजबूर किया। उन्होंने कहा कि जहां घर वालों को लगे कि यह आदमी नहीं चाहिए तो अकलमंदी खुद घर छोड़ने में है।

राहुल गांधी के भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि..मैं बस दुआ ही कर सकता हूं लेकिन दुआ से कुछ ठीक होने वाला नहीं है। पार्टी को दवा चाहिए और उसके लिए जो डॉक्टर है वह कंपाउंडर है।

बीजेपी के इशारे पर कर काम करने के आरोप आजाद ने कहा..प्रधानमंत्री से सदन में गले मिलने के वाकये के बारे में उन्होंने कहा- ‘मैं मोदीजी को बड़ा क्रूर आदमी समझता था.. शादी नहीं की है.. बच्‍चे नहीं हैं बीवी नहीं तो इनको कोई परवाह नहीं है.. लेकिन उनके अंदर इंसानियत है..

जयराम रमेश के डीएनए वाले बयान पर आजाद ने कहा कि.. उनका क्या डीएनए है? किसी को नहीं मालूम..किस स्टेट से हैं? किसी को नहीं मालूम.. किस डिस्ट्रिक्ट से हैं? यह नहीं मालूम।

पहले वो अपना डीएनए चेक कराएं.. वह तो कुछ साल पहले फ्रीलांसर थे? वह किस सरकार में काम कर रहे थे? किस-किस पार्टी में उनका क्या डीएनए रहा? जो हाउस में बैठ कर बीजेपी को स्लिप भेजते रहे।

नई पार्टी लेकर उन्होंने कहा.. हमें पूरे देश से संदेश आते हैं कि राष्ट्रीय पार्टी बनाओ..मैंने उस पर अभी कोई ध्यान नहीं दिया है..राष्ट्रीय पार्टी बनाने में अभी वक्त है। उसके लिए बहुत चीजों की जरूरत होती है.. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital