Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को लगातार झटके,कुछ और नेताओं का इस्तीफा

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी को झटके पर झटके लग रहे हैं..गुलाम नबी आज़ाद के पार्टी छोड़ते ही कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लग गयी है..जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुलाम नबी आजाद का समर्थन करने के लिए बुधवार अपने अपने इस्तीफे सौंप दिये। समूह का नेतृत्व करते हुए जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मंत्री, पीरजादा सईद ने कहा कि वह उस पार्टी को छोड़ने के में दुख महसूस कर रहे हैं, जिसके साथ वह 35 साल से जुड़े थे।

सईद ने कहा, कांग्रेस आलाकमान की गलत नीतियों के कारण पार्टी सिकुड़ गई है। हमने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को मजबूत करने और पीड़ितों की मदद करने के लिए आजाद साहब से जुड़ने का फैसला किया है।

इस्तीफा देने वालों में मुहम्मद मुजफ्फर पारे, पूर्व विधायक और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के उपाध्यक्ष और हाजी अब्दुल गनी खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीनगर भी शामिल हैं।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital