Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बाईचुंग भाटिया हारे ,कल्याण चौबे एआईएफएफ के पहले अध्यक्ष

बाईचुंग भाटिया हारे ,कल्याण चौबे एआईएफएफ के पहले अध्यक्ष

दिल्ली-: लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को अपना पहला अध्यक्ष मिल गया।शुक्रवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे ने भारत के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर बाईचुंग भाटिया को बड़े अंतर से हरा दिया. दोनों पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के बीच यह अध्यक्ष पद का मुकाबला एकतरफा रहा, जिसे कल्याण चौबे ने 33-1 के बड़े मतों से जीता..एआईएफएफ के 85 सालों के इतिहास में यह पहला मौका है जब इसे अपना पहला अध्यक्ष मिल रहा है.

बाईचुंग भाटिया हारे ,कल्याण चौबे एआईएफएफ के पहले अध्यक्ष

बाईचुंग भाटिया को थी जीत की उम्मीद

भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को नामांकन भरा गया था. जिसमें भारत के पूर्व महानतम खिलाड़ी बाईचुंग भाटिया का मुकाबला ईस्ट बंगाल के पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे और मोहन बागान से था. शुक्रवार को आए नतीजों से पहले तक बाईचुंग भाटिया को जीत की उम्मीदें थी, लेकिन नतीजा एकतरफा रहा और इस दिग्गज खिलाड़ी के पक्ष में सिर्फ 1 ही वोट पड़ा.

बाईचुंग भाटिया हारे ,कल्याण चौबे एआईएफएफ के पहले अध्यक्ष

बाईचुंग भाटिया ने खेले हैं सर्वाधिक मैच

भारत के पूर्व महानतम फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भाटिया ने भारत के लिए सर्वाधिक मैच खेले हैं. 45 वर्षीय इस दिग्गज खिलाड़ी ने 109 कैप यानि इतने मैचों में भारत के लिए खेले हैं. बाईचुंग ने अपने शानदार प्रदर्शन से 3 बार इंडियन प्लेयर का इंटरनेशनल खिताब 3 बार एसएएफएफ चैंम्पियनशप अवार्ड और एलजी कप अपने नाम किया है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital