Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आगरा: 64 अस्पतालों में खामियों की खुली पोल, स्वास्थ्य विभाग लेगा सख्त एक्शन

सर्वे में 64 अस्पतालों की मिली कमियां

आगरा जिला प्रशासन ने जिलेभर में संचालित प्राइवेट अस्पतालों का  सर्वे कराया था .  प्रशासन के इस सर्वे में अस्पतालों में कई खामियां देखने को मिली है.   इसके बाद आगरा स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है,  इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पहले चरण में 64 अस्पतालों को नोटिस भेजा जाएगा,  जिला प्रशासन की तरफ से यह सर्वे उन अस्पतालों में किया गया,  जहां 50 से कम बेड होते हैं.  इस क्रम में 364 अस्पतालों का सर्वे कराया गया था.

 जारी होंगे नोटिस 

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही अस्पतालों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी.  मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 21 ऐसे अस्पतालों को नोटिस दिए जा रहे है, जिनमें सर्वे के दौरान बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण ठीक नहीं पाया गया है.  वहीं, आठ अस्पताल ऐसे हैं, जिनमें आग बुझाने के इंतजाम ठीक नहीं मिले.

बेसमेंट में स्वास्थ्य सेवाएं चलाने वाले 35 अस्पतालों को नोटिस जारी किया जाएगा.  इन अस्पतालों में बेसमेंट मरीज भर्ती पाए गए. आईसीयू तक बेसमेंट में बनाया गया है.  कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा.  उसके बाद कार्रवाई की जाएगी . कुछ अस्पताल ऐसे भी पाए गए, जिनका पंजीकरण नहीं है.  इनको बंद कराया जाएगा.

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 200 वर्ग मीटर से कम जगह में संचालित अस्पतालों को भी नोटिस दिया जाएगा .   सर्वे रिपोर्ट में मिली कुछ कमियों पर अभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श चल रहा है.  शासन स्तर से भी मार्गदर्शन मांगा गया है. इन पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital