Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“बाप ऑफ ऑल फिल्म”: इस पोस्टर ने मचाई सनसनी, एक ही मूवी में दिखेंगे ये धाकड़ स्टार

"बाप ऑफ ऑल फिल्म" के पोस्टर ने मचाया धमाल

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के 4 सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त,सनी देओल, और जैकी श्रॉफ एक ही फिल्म में जल्द साथ नजर आने वाले हैं. कमाल की बात तो ये है कि इस उम्र में वो एक्शन मूवी करने जा रहे हैं. फिल्म का नाम ‘बाप ऑफ ऑल फिल्म है.

इस मूवी का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है और ये आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.  बीते जमाने के चारों सुपरस्टार को एक साथ देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसे अभी के लिए Baap Of All Film का नाम दिया गया है. कभी अपनी एक्टिंग और लुक्स से सबको घायल करने वाले सनी देओल, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती, अब एक्शन एंटरटेनर मूवी की शूटिंग कर रहे हैं. इसे विवेक चौहान डायरेक्ट कर रहे हैं. अहमद खान, शाइरा अहमद खान और जी स्टूडियोज ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है.

सनी देओल ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘#BaapOfAllFilms शूट धमाल, दोस्ती बेमिसाल’.

अपने फेवरेट स्टार्स को एक साथ देख फैंस बेहद खुश हैं. सनी देओल के पोस्ट पर लोग भर-भरकर कॉमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘बाप बाप होता है’. दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘बहुत सालों बाद आ रहे हैं साथ में’.

जैकी श्रॉफ और सनी देओल ने इसी साल जून महीने में एक फोटो शेयर की थी और फिल्म को लेकर जानकारी दी थी. इसमें जैकी, मिथुन और संजय दत्त नजर आ रहे थे. जैकी ने लिखा था, ‘जहां चार यार मिल जाए.अरे चौथा किधर है बिड़ू’. जैकी के इसी ट्वीट को सनी देओल ने रीट्वीट करते हुए लिखा था, ‘तुम लोग काफी फिट लग रहे हो, मैं भी अपना ढाई किलो का हाथ लेके आ रहा हूं’.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital