Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बलिया: लंपी वायरस के चलते ददरी पशु मेला स्थगित, CM योगी ने दिया यह निर्देश

लम्पी वायरस के बढ़ते केस को देखते हुए, CM योगी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

लंपी वायरस के मद्देनज़र सीएम योगी के खास निर्देश

भारत में लम्पी वायरस जोरों से पैर पसार रहा है.उत्तर प्रदेश जैैसा बड़ा राज्य भी वायरस के प्रकोप से अछूता नहीं है. इन बढ़ते केसों को देखते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके बलिया में ददरी मेले के दौरान आयोजित होने वाले पारम्परिक पशु मेले को स्थगित किये जाने के निर्देश दिए हैं.

उत्तर प्रदेश में अब तक हजारों गायें लंपी वायरस से मर चुकी हैं.खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में इसका प्रकोप सबसे ज्यादा नज़र आया.यूपी के सहारनपुर ,हापुड़ ,मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में लंपी वायरस से सैकडो़ं गायें प्रभावित रहीं.वायरस का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी पड़ा.

 

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में प्रदेश में सभी पर्व और त्योहार शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में सम्पन्न होते रहे हैं, इसी प्रकार आगामी पर्व भी शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए आवश्यक प्रयास किए जाएं  CM ने आगामी दीपावली और छठ पूजा के सुचारु आयोजन, अतिवृष्टि के बीच राहत कार्यों को तेज करने,  और स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभ उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण विषयों के सम्बन्ध में शासन-प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

-भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital