छठ महापर्व के प्रथम अर्घ्य के दिन बांका के शुभगंज में दो अलग-अलग जगहों पर तालाब में स्नान करने के दौरान दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई. पहली घटना मोहनपुर गांव के पोठिया बांध की है, जिसमें पूर्व वार्ड सदस्य पुरुषोत्तम कुमार का 11 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार की पानी में डबबने कारण मौत हो गई. वहीं दूसरी ओर मालतेघड़ा के निवासी छट्ठू मंडल के 11 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार की सातपट्टी ठाकुरबाड़ी तालाब में डूबने से जान चली गई.
दोस्तों संग गए थे घुमने
जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर अपने घरों में छठ पर्व की तैयारी के बीच दोस्तों के साथ घाट घूमने पहुंचे थे. साथियों के कहने पर वे तालाब में नहाने के लिए उतर गए, लेकिन अधिक गहराई में जाने के कारण वो पानी में डुब गए और उनकी मौत हो गई. साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तुरंत खोजबीन शुरू की. काफी मशक्कत करने के बाद दोनों को बेहोशी के हालत में पानी से बाहर निकाला गया. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों किशोरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा. सीओ जुगनू रानी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा दिलाया जाएगा.
इस घटना से दोनों गांवों में पर्व का माहौल मातम में बदल गया. मृतक अखिलेश कुमार प्राथमिक विद्यालय बढ़ैत में पांचवीं कक्षा का छात्र था, जबकि प्रियांशु कुमार भी गांव के ही विद्यालय में पढ़ाई करता था.
ये भी पढ़ें:कांग्रेस का कामराज मॉडल और कर्नाटक में संभावित मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

