Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर संकट के बादल, बच्चों के शामिल होने पर एनसीपीसीआर ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर संकट के बादल, बच्चों के शामिल होने पर एनसीपीसीआर ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर संकट के बादल, बच्चों के शामिल होने पर एनसीपीसीआर ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

नई दिल्ली— कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है. वायनाड से सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक 150 दिनों तक चलने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं. पार्टी पर राजनीतिक लाभ के चलते बच्चों का इस्तेमाल करने का आरोप लग गया है. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में कांग्रेस के खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है जिसको गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग  ने चुनाव आयोग से मामले की जांच करने की मांग की है. एनसीपीसीआर ने कहा है कि अगर राहुल गांधी इस मामले में  दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. आयोग ने कांग्रेस के ‘जवाहर बाल मंच’ कैंपेन पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.

इससे पहले एनसीपीसीआर में कांग्रेस के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की गई थी. इस शिकायत में कहा गया है कि, कांगेस भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में अपने राजनीतिक फायदे के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रही है. पार्टी पर आरोप है कि वह भारत जोड़ो बच्चे जोड़ो अभियान कांग्रेस के राजनीतिक कैंपेन का ही एक अंग है. वहीं शिकायत में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि कांग्रेस की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, जवाहर बाल मंच पार्टी का एक विभाग है जिसका उद्देश्य 7 से 18 साल के बच्चों को टारगेट करना और सदस्यता अभियान के तहत उन्हें पार्टी से जोड़ना है.

बीजेपी कांग्रेस पर जमकर हमलावार

भारत जोड़ो नही भारत तोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर बीजेपी एक के बाद हमले कर रही है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक राहुल गांधी भारत जोड़ने मिशन पर निकले है. जिस पर बीजेपी जमकर निशाने साध रही है. दरअसल कांग्रेस ने कुछ दिन पहले अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंटर पर आरएसएस की पैंट को जलते हुए पोस्ट किया था. इस  पर बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर हल्ला बोलते हुए कहा था कि, राहुल गांधी भारत को तोड़ने का काम कर रहे है यह भारत जोड़ो नही बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है.राहुल ने एक विवादास्पद कैथलिक पादरी जॉर्ज पोन्नैया से भी मुलाकात की थी जिस पर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पीणी का आरोप है और इस मामले में उसे जेल की हवा भी खानी पड़ी थी.

—आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital