देश

राष्ट्रपति ने बढ़ाईं दिल्ली LG की शक्तियां, किसी भी बोर्ड-आयोग या वैधानिक निकाय का गठन और नियुक्तियां कर सकेंगे

Delhi News: केंद्र सरकार ने दिल्ली के उपराज्यपाल (लेफ्टिनेंट गवर्नर) की शक्तियां और बढ़ा दी हैं. अब दिल्ली के उपराज्यपाल बोर्ड और आयोगों में नियुक्तियां कर सकेंगे. इस संबंध में गृह मंत्रालय ने आज नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस फैसले को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी.

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली के उपराज्यपाल किसी भी प्राधिकरण, बोर्ड, आयोग या किसी भी वैधानिक निकाय का गठन और किसी सरकारी अधिकारी या पदेन सदस्य की नियुक्ति कर सकते हैं. अब उनके पास यह अधिकार होगा कि वे अथॉरिटी बोर्ड आयोग और वैधानिक निकाय को गठित कर सकते हैं और उसके सदस्यों की नियुक्ति भी कर सकते हैं. इसके अलावा अथॉरिटी बोर्ड आयोग और जो वैधानिक निकाय हैं वहां उन्हें नियुक्ति करने का अधिकार मिला है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की एक तस्वीर

सियासत के जानकारों का मानना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ाए जाने के आदेश के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और उपराज्यपाल के बीच टकराव देखने को मिल सकता है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल पर अपने काम में अड़ंगा डालने का आरोप लगाते रहे हैं.

दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच शक्तियों को लेकर कई सालों से कलह चली आ रही है. आम आदमी पार्टी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग करती रही है. एलजी और मुख्यमंत्री की शक्तियों के बँटवारे का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था और बीते साल मई में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया था. कोर्ट ने अपने फ़ैसले में कहा था कि अधिकारियों के ट्रांसफ़र और पोस्टिंग का अधिकार दिल्ली सरकार के पास होना चाहिए. लेकिन केंद्र सरकार ने फ़ैसले के तुरंत बाद एक अध्यादेश जारी किया जिसके तहत अधिकारियों की ट्रांसफ़र और पोस्टिंग से जुड़ा आख़िरी फैसला लेने का हक़ एलजी को वापस दे दिया था.

वी.के. सक्सेना दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल

दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना हैं. उन्होंने 26 मई 2022 को दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी. वी. के. सक्सेना को कार्पोरेट और सामाजिक क्षेत्र में कार्यों का करीब तीन दशकों का लंबा अनुभव है और वह कॉर्पोरेट क्षेत्र से भी जुड़े रहे हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago