Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

US President Election: डोनाल्ड ट्रंप का 2024 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान, बाइडेन बोले- रिपब्लिकन नेता ने अमेरिका को कमजोर किया

Donald Trump

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह 2024 में यूएस प्रेसिडेंट इलेक्शन लड़ेंगे. इस ऐलान के बाद ट्रंप ने संघीय चुनाव आयोग के समक्ष दस्तावेज जमा कर दिए हैं. ट्रंप ने अमेरिका को फिर से महान बनाने के अपने वादे को दोहराते हुए कहा कि वे राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का ऐलान करने जा रहे हैं.

ट्रंप ने समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, “अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए, मैं आज रात संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं.” ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि दुनिया ने इस महान देश की महानता नहीं देखी है. मैं चुनाव लड़ने जा रहा हूं और अमेरिका को फिर से शीर्ष पर ले जाऊंगा.

बाइडेन के नेतृत्व पर सवाल उठाए

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा और आगे भी नहीं होगा, हमारा कैंपेन एक अपवाद होगा. उन्होंने वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारा देश पतन की ओर जा रहा है और एक देश के रूप में हम असफल रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि हमारे नेतृत्व में हम दुनिया का महान देश थे. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने बाइडेन सरकार के कार्यकाल में गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर निशाना साधा. वहीं, अवैध प्रवासियों और ड्रग्स की तस्करी के मामले पर भी बाइडेन को घेरा.

2020 के चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप को हार का सामना करना पड़ा था. उन्हें चुनावों में मात देकर जो बाइडेन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बने थे. तब डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावों में धांधली के आरोप लगाए थे. 2024 के चुनावों में उनकी दावेदारी को लेकर हाल के दिनों में अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर उन्होंने मुहर लगा दी है. हालांकि, ट्रंप की यह घोषणा ऐसे समय आई है जब मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार हुई है.

ट्रंप ने अमेरिका को निराश किया- बाइडेन

उम्मीद की जा रही है कि ट्रंप और बाइडेन का मुकाबला 2024 के चुनाव में एक बार फिर हो सकता है. दूसरी तरफ, डोनाल्ड ट्रंप की दावेदारी पर राष्ट्रपति जो बाइडेन की प्रतिक्रिया आई है. जो बाइडेन ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को निराश किया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital