Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुरु पर्व की लाख-लाख बधाइयां, आज देशभर में मनाई जाएगी गुरु नानक जयंती 

गुरु नानक जयंती

Happy Guru Nanak Jayanti: गुरु  नानक देव की जयंती आज 8 नवंबर 2022 को मनाई जा रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर गुरु नानक जयंती को मनाया जाता है. यह दिन गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन सभी गुरुद्वारों में भजन, कीर्तन होता है और साथ में लंगर भी बांटा जाता है.

आज कार्तिक पूर्णिमा है. आज के दिन सिखों के पहले गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था, इसलिए आज देशभर में गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है. गुरु नानक देव जी की जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के तलवंडी नामक स्थान पर हुआ था. जो आज ननकाना साहिब के नाम से प्रसिद्ध है. यह सिखों का प्रमुख धार्मिक स्थल है. आज गुरु नानक जयंती के दिन गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया जाता है.

इस पावन दिन को गुरु पूरब या प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है. आपको बता दें कि सिख धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह दिन बहुत खास होता है. जानकारी के मुताबिक, गुरु नानक देव जी को सिख धर्म का पहला गुरु कहा जाता है. गुरु नानक देव जी के जन्मोस्तव पर ही गुरु नानक जयंती मनाई जाती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital