Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND VS AUS : जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद, कोहली ने कहा ऑस्ट्रेलिया को हैदराबाद में देखेंगे

IND VS AUS : जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद, कोहली ने कहा ऑस्ट्रेलिया को हैदराबाद में देखेंगे

हैदराबाद में बरसेगा कोहली का बल्ला ?

नागपुर- भारत ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में जीत के साथ सीरीज में वापसी कर ली है. भारत की इस जीत के बाद तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो चुकी है. इस जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. भारत के रन मशीन विराट कोहली ने कहा है कि वो ऑस्ट्रेलिया को फाइनल मुकाबले में देख लेंगे. दूसरा मैच  बारिश की वजह से सिर्फ 8-8 ओवरों का ही खेला जा सका था. लेकिन इस मैच में ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अपने खेल से क्रिकेट प्रशंसकों का खूब मनोरंजन किया. तीन मैचों की सीरीज का आखिरी और फाइनल मुकाबला रविवार को हैदराबाद में खेला जाएगा.

 

कोहली ने कहा ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में देख लेंगें

रविवार को हैदराबाद में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी-20 मुकाबले में हराने के बाद भारत के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. करो या मरो मैच में जीत के बाद भारत के पूर्व कप्तान रन मशीन विराट कोहली ने कहा कि वो ऑस्ट्रेलिया को हैदराबाद में रविवार को फाइनल मुकाबले में देख लेंगे. कोहली ने टीम इंडिया की तस्वीर को अपने ट्ववीटर अकाउंट  पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा…. सीरीज अब बराबर अब आपको हैदराबाद में देखेंगे.

हालांकि कोहली दोनों मैचों में कुछ खास नही कर सके. पहले मैच में वो शून्य पर और शुक्रवार को हुए दूसरे टी-20 मैच में सिर्फ 11 रन ही बना सके थे. लेकिन वो टीम की जीत से काफी खुश नजर आ रहे हैं. भारतीय टीम और खुद कोहली को भी उम्मीद है कि वो आखिरी मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. सीरीज 1-1 से लेवल होने के बाद इसका रोमांच अब बढ़ गया है. रविवार को हैदराबाद के स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital