Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने किया हमास-इजरायल युद्धविराम का स्वागत, स्थायी शांति की अपील

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अमीर सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने इजरायल-हमास युद्धविराम का स्वागत करते हुए स्थायी शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से निर्णायक कदम उठाने की अपील की.

Jamaat-e-Islami-Hind

जमात-ए-इस्लामी-हिंद

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

New Delhi: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अमीर (अध्यक्ष) सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने इजरायल और हमास के बीच हाल ही में घोषित युद्धविराम समझौते का स्वागत किया है. उन्होंने इसे गजा में रक्तपात को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि युद्धविराम से गजा के लोगों को राहत मिलने का अवसर मिलेगा, जो पिछले दिनों में विनाशकारी हमलों का शिकार हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से गजा के पुनर्निर्माण के लिए तुरंत प्रयास शुरू करने की अपील की.

स्थायी शांति की आवश्यकता पर जोर

सआदतुल्लाह हुसैनी ने युद्धविराम के बावजूद इजरायल की हिंसा को जारी रखने पर चिंता जताई. उन्होंने बताया कि युद्धविराम के बावजूद, इजरायल की ओर से जारी हिंसा में 21 बच्चों और 25 महिलाओं सहित 87 से अधिक लोग मारे गए. उन्होंने कहा कि इजरायल की विस्तारवादी नीतियां और अंतर्राष्ट्रीय मानकों की अनदेखी क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रही हैं.

वैश्विक समुदाय से जिम्मेदारी की अपील

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह इजरायल द्वारा किए गए मानवाधिकारों के उल्लंघन और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराए. हुसैनी ने कहा कि युद्धविराम को अंतिम समाधान के रूप में नहीं देखना चाहिए, बल्कि स्थायी शांति के लिए कब्जे और अन्याय के मूल कारणों को समाप्त करना आवश्यक है. उन्होंने एक स्वतंत्र और संप्रभु फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना के लिए जोर दिया और कहा कि यही स्थायी शांति का मार्ग है.

सभी के लिए सह-अस्तित्व और स्थिरता की आवश्यकता

हुसैनी ने कहा कि मध्य पूर्व में स्थायी शांति केवल फिलिस्तीनी लोगों के लिए न्याय, फिलिस्तीनी प्रवासियों के लिए वापसी के अधिकार और अल-अक्सा मस्जिद और अल-कुद्स की मुक्ति के माध्यम से ही संभव है. उन्होंने वैश्विक समुदाय से इन बुनियादी मुद्दों के समाधान के लिए निर्णायक कदम उठाने की अपील की ताकि भविष्य में सभी के लिए सह-अस्तित्व, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित की जा सके.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता को एनडीपीएस मामले में जमानत दी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital