Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कर्नाटक के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी नहीं रहे

कर्नाटक के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी नहीं रहे

कर्नाटक के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी नहीं रहे

बेंगलुरु – कर्नाटक के खाद्य आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी नहीं रहे। मंगलवार रात करीब 10 बजे उनकी सांसें हमेशा के लिए थम गयीं. बताया जा रहा है कि 61 साल के उमेश कट्टी के सीने में दर्द की शिकायत हुई और रात 10.30 बजे अपने आवास पर बाथरूम में गिर गए जिसके बाद उन्हें एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनको बचाया नहीं जा सका।

इस दुखद समाचार की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई फौरन अस्पताल पहुंचे। विपक्ष के नेता सिद्धारमैया भी बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं। बुधवार सुबह मंत्री के पार्थिव शरीर को बेलगावी के पास उनके पैतृक तिलकवाड़ी ले जाया गया। उमेश कट्टी कर्नाटक विधानसभा में सबसे वरिष्ठ निर्वाचित प्रतिनिधि थे। उन्होंने 1985 में अपने पिता विश्वनाथ कट्टी के निधन के बाद राजनीति में कदम रखा था. उमेश कट्टी ने अलग उत्तर कर्नाटक राज्य की वकालत की थी और यह भी दावा किया था कि वह नए राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने बी.एस. येदियुरप्पा, डी.वी. सदानंद गौड़ा और जगदीश शेट्टार के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान के मंत्रिमंडलों में मंत्री के रूप में भी काम किया था।उन्होंने आठ बार चिक्कोडी विधानसभा क्षेत्र की नुमाइंदगी की। उन्होंने जनता पार्टी, जनता दल, जनता दल और बीजेपी का प्रतिनिधित्व किया था। उमेश कट्टी ने 2004 में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव लड़ चुके थे.

 

–आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital