Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lucknow: मोहान रोड टाउनशिप लेगा चंडीगढ़ और पंचकूला का आकार, LDA की टीम कर रही है स्टडी

Lucknow development lda

चंडीगढ़ और पंचकुला स्टाइल में बनेगी मोहान रोड टाउनशिप

राजधानी लखनऊ अब अपने नए विकास ओर बढ़ने जा रहा है. लखनऊ में चंडीगढ़ और पंचकूला टाउनशिप जैसा विकास देखने को मिलेगा. दरअसल, मोहान रोड को चंडीगढ़ और पंचकूला की स्टाइल में विकसित करने की योजना है. LDA (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने इस संबंध में योजना बनाकर आदेश जारी किए थे. उन्होने कहा था कि हम अगले 100 सालों में होने वाले बदलाव और आबादी के मुताबिक विकास करेंगे. जिससे यहां रहने वालों को भविष्य में हर तरह की सुविधांए मिलती रहें.

चंडीगढ़ और पंचकूला के पैटर्न पर होगा काम

वीसी ने बताया कि मोहान रोड योजना गांव प्यारेपुर और कलियाखेड़ा की 335.607 हेक्टेयर अर्जित भूमि पर बनेगी, जिसमें ग्राम समाज की भूमि को भी पुनर्ग्रहण करके शामिल किया जाएगा. मोहान रोड योजना के लिए हम चंडीगढ़ और पंचकुला जैसे विकसित पैटर्न पर काम करेंगे. इसके तहत योजना को सेक्टरल डेवलपमेंट के अनुसार विकसित किया जाएगा. हर सेक्टरों में फूड जोन, वेंडर जोन, स्ट्रीट शॉप एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि सुविधाओं के लिए अलग से प्रावधान होगा.

एजुकेशन सिटी पर होगा खास ध्यान

मोहान रोड टाउनशिप में एजुकेशन सिटी भी विकसित की जाएगी, जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है. शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और निवेशकों के साथ भी बैठक की जाएगी. मोहान रोड योजना को अलग-अलग तरह के व्यवसाय, नौकरीपेशा लोगों के मुताबिक डिजाइन किया जाएगा. वहां लोगों को उनके पेशों की मुताबिक सुविधाएं मिल पाएगी. इसके अलावा योजना में स्कूल, कॉलेज, हेल्थ सेंटर, कम्यूनिटी सेंटर और एंटरटेनमेंट, कल्चरल हब आदि भी विकसित किए जाएंगे.

विकास स्टडी करने जाएगी टीम

चंडीगढ़ और पंचकुला के सिटी डेवलपमेंट प्लानिंग का अध्ययन करने के लिए जल्द ही अभियंताओं की टीम भेजी जाएगी. इस टीम में अधिशासी अभियंता मनोज सागर और नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता आलोक कुमार और प्लानिंग असिस्टेंट विक्रम सिंह को शामिल किया गया है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital