Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MS Dhoni की होगी वापसी! जल्द फैसला ले सकता है BCCI, टीम को इंग्लैंड की तरह आक्रामक बनाने पर जोर

महेंद्र सिंह धोनी

अनहोनी को होनी कर देने वाले भारत के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MSD) की जल्द टीम में वापसी हो सकती हैं. इंग्लैंड जैसी आक्रमकता भारतीय टीम को देने के लिए बीसीसीआई धोनी को टीम में नई भूमिका के साथ शामलि करने पर जल्द फैसला कर सकता है.

भारत को आईसीसी की तीनों ट्रॉफी टी20 वर्ल्ड कप, 50-50 विश्व कप और चैंपियंस  ट्रॉफी जिताने वाले सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की जल्द टीम में वापसी होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टी-20 टीम को आक्रामक बनाने के लिए धोनी को फिर टीम से जोड़ सकता है.

मेंटॉर की भूमिका में होंगे धोनी

ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में जिस तरह टीम इंडिया हारकर बाहर हुई उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. भारतीय टीम में आक्रमकता और फियरलेस खेल की काफी कमी दिखी. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि, टीम इंडिया में जोश और होश दोनों भरने के लिए बीसीसीआई  कैप्टन कूल माही को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की योजना बना रही है. रिपोर्ट के अनुसार BCCI धोनी की एक्सपर्ट स्किल्स की मदद लेने पर विचार कर रहा है और जल्द ही फैसला भी लेगा. जिसके बाद टीम को जीत की राह पकड़ाने के लिए धोनी टीम में बतौर मेंटॉर शामिल हो सकते हैं.

BCCI इन प्वाइंट्स पर कर रहा विचार

पिछले साल दुबई में हुए टी20 विश्व कप में मिली हार उसके बाद इस साल पहले एशिया कप और फिर टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद BCCI बड़े बदलाव के मूड में नजर आ रहा है. बीसीआई कई अहम बिंदुओं पर गहराई से चिंता कर रहा है. सूत्रो के अनुसार टी20 फार्मेट में टीम इंडिया को आक्रमक बनाने के लिए धोनी को टी-20 फार्मेट में टीम के मेंटॉर या डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी जा सकती है. महेंंद्र सिंह धोनी ने भारत को 2007 में आईसीसी के पहले टी20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई थी. उनके पास इंटरनेशनल टी20 और आईपीएल का अपार अनुभव है. धोनी का यह अनुभव निश्चित ही टीम इंडिया के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है.

बता दें भारतीय क्रिकेट को ऊंचाईयों तक पहुंचाने वाले हेलीकॉप्टर शार्ट के जनक महेन्द्र सिंह धोनी ने 5 अगस्त 2020 को वनडे और टी-20 से संन्यास ले लिया था. उन्होंने इससे पहले 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीच सीरीज में  टेस्ट फॉर्मेट से भी रिटार्यमेंट ले लिया था. धोनी आईपीएल में अभी खेल रहे हैं, वो सीएसके टीम के कप्तान है. अगले साल आईपीएल के 16वें सीजन में भी धोनी अपनी टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital