Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नर्सिंग स्टूडेंट्स को बड़ी सौगात, मिलने वाले हैं नौकरी के तमाम अवसर

नर्सिंग स्टूडेंट्स को मिली बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश सरकार ने नर्सिंग स्टूडेंट्स के लिए बड़ी सौगात पेश की है.इसके तहत प्रदेश में स्वास्थ व्यवस्था को बेहतर बनाने, कुशल नर्सिंग स्टाफ विकसित करने के साथ-साथ नर्सिंग स्टूडेंट्स को नौकरी के तमाम मौके भी उपलब्ध कराए जाएंगे. सभी जिलों में नर्सिंग कॉलेज और अस्पतालों के बीच ऑन द जॉब ट्रेनिंग के लिए एक समझौते पर दस्तखत किये जाएंगे.इसके साथ ही, इन अस्पतालों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को नौकरी दी जाएगी.

नर्सिंग स्टूडेंट्स को बेहतर प्लेसमेंट मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं. इस ओर कार्य करते हुए प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें कम से कम 50 बड़े अस्पतालों को आमंत्रित करने की योजना बनाई जा रही है. इसमें नर्सों की भर्ती प्रक्रिया के साथ होने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की जाएगी.

जॉब फेयर में मिलेगी नौकरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नर्सिंग कालेजों का कायाकल्प किया जा रहा है. साथ ही नर्सिंग कालेजों में शिक्षा और प्लेसमेंट के लिए ‘मिशन निरामया’: चलाया है. वहीं जाब फेयर भी आयोजित किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में अस्पताल विद्यार्थियों को नौकरी देंगे. सरकारी और प्राइवेट सभी नर्सिंग कालेजों में मानक पूरे किए जा रहे हैं और नवंबर से नर्सिंग कालेजों का नया सत्र शुरू होने वाला है. बेहतर पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें नौकरी के भी तमाम अवसर दिलाने पर जोर दिया जा रहा है.

–भारत एक्स्प्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital