Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रणवीर और आलिया उज्जैन में महाकाल के दर्शन नहीं कर पाए,जानिए राज्य के गृह मंत्री ने क्या कहा?

रणवीर और आलिया उज्जैन में महाकाल के दर्शन नहीं कर पाए,जानिए राज्य के गृह मंत्री ने क्या कहा?

रणवीर और आलिया उज्जैन में महाकाल के दर्शन नहीं कर पाए,जानिए राज्य के गृह मंत्री ने क्या कहा?

उज्जैन – फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता के लिए उज्जैन में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आए थे, लेकिन दोनों दर्शन किए बगैर लौट गए.उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दर्शन करने से रोक दिया गया,दूसरी मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रणवीर कपूर और आलिया के आरोपों को सिरे से गलत करार दिया.उन्होंने कहा कि दोनों बाबा महाकाल के दर्शन कर सकें इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.रणवीर और आलिया के साथ फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी भी थे। तीनों ने उज्जैन पहुंचने से पहले सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने उज्जैन आने की बात कही थी।

पुलिस ने बताया रणवीर और आलिया को मंगलवार के दिन पूजा करनी थी, जिसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मंदिर समिति ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। आरोप है कि फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उज्जैन से बाबा महाकाल के दर्शन के बगैर ही लौटना पड़ा, क्योंकि इन दोनों ने बजरंग दल के विरोध के चलते मंदिर जाना मुनासिब नहीं समझा।

हालांकि  बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बीफ के मुद्दे पर 2011 में रणबीर कपूर की कथित टिप्पणी के आधार पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्रवेश का विरोध किया।इस घटना का विरोध करने वाले दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है।उज्जैन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, सुरक्षा चिंताओं के कारण, दंपति मंदिर में पूजा किए बिना उज्जैन से इंदौर लौट गए। हालांकि, ‘ब्रह्मास्त्र: भाग एक – शिव’ फिल्म के अन्य सदस्यों ने बाद में मंदिर में पूजा-अर्चना की।इस बीच, पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में ले लिया, जब वह ड्यूटी पर एक अधिकारी के साथ कहासुनी कर रहा था

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital