Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नेता सौरभ दास द्वारा विदेश जाने मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरभ दास की विदेश यात्रा की अनुमति संबंधी याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है.

Delhi High Court

दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नेता सौरभ दास द्वारा विदेश जाने मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. जस्टिस अमित महाजन की कोर्ट 9 दिसंबर को मामले में अगली सुनवाई करेगी. मामले की सुनवाई के दौरान सौरभ दास की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अखिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया कि दास को किसी भी लुक आउट सर्कुलर की जानकारी नहीं दी गई है.

उन्होंने अदालत से एलओसी की कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि उसके खिलाफ कानूनी चुनौती दी जा सकें. उन्होंने कहा कि केवल शो कॉज नोटिस लंबित होने का मतलब यह नहीं है कि किसी व्यक्ति को विदेश यात्रा करने से रोक दिया जाए. विदेश यात्रा करना एक मौलिक अधिकार है और इस अधिकार से किसी को वंचित नहीं किया जा सकता.

मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कोर्ट को बताया कि सौरभ दास के खिलाफ मुंबई को 22 और 23 नवंबर की रात को ‘लुक आउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया गया है. कोर्ट सौरभ दास की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें सरकारी अधिकारियों ने विदेश जाने से रोका था.

एएसजी चेतन शर्मा ने कोर्ट को बताया कि दास के पासपोर्ट में बताई गई कमियों का असर उनकी भारतीय नागरिकता पर भी पड़ सकता है. जबकि मामले की सुनवाई के दौरान सौरभ दास की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्हें किसी भी एलओसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने 23 नवंबर को दास को विदेश जाने से रोका

इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान दास की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया था कि उन्हें 23 नवंबर को एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने विदेश जाने से रोक दिया था. इस दौरान उन्हें न तो रोकने का कोई आदेश दिखाया गया और न ही किसी तरह की लिखित जानकारी दी गई. उन्होंने यह भी बताया कि उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी है या किसी अधिकारी ने उनकी विदेश यात्रा पर रोक लगाई है.

बता दें कि सौरभ दास को ऑक्सफोर्ड यूनियन में एक दिसंबर को होने वाले पैनल डिस्कशन सहित ब्रिटेन के कई विश्वविद्यालयों में कॉकरोच मूवमेंट पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था. उन्हें कैम्ब्रिज विश्विद्यालय, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और एडिनबर्ग विश्विद्यालय में भी कार्यक्रमों में भाग लेना था.

सौरभ दास के मुताबिक विदेश जाने से महज कुछ घंटे पहले विदेश मंत्रालय की ओर से उनके जन्मस्थान से संबंधित विवरणों में विसंगतियों का हवाला देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. सौरभ दास ने आरोप लगाया जा उन्हें न तो कोई लुक-आउट सर्कुलर दिखाया गया और न ही यात्रा प्रतिबंध से संबंधित कोई आदेश दिखाया गया.

सौरभ दास के मुताबिक उन्हें 27 नवंबर को विदेश जाना है. सौरभ दास को उनके पासपोर्ट में जन्मस्थान की गलत जानकारी दर्ज होने के आधार पर ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism