Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नीतीश और लालू पर गरजे शाह, कहा-अपराधी और घोटालेबाज मंत्री बने बैठे हैं

बिहार में गरजे अमित शाह

अमित शाह की नीतीश और लालू को चुनौती

पटना– बिहार में  जेडीयू के साथ गठबंधन टूटने के बाद से बीजेपी बिहार सरकार पर पूरी तरह हमलावर है.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना में थे और उनके निशाने पर थे नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यानि इन दोनों की सरकार.अमित शाह ने नीतीश को धोखेबाज करार दिया और कहा कि ये हनीमून पीरियेड ज़्यादा दिन नहीं चलेगा क्योंकि नीतीश एक बार फिर धोखा देंगे.

डरने की ज़रूरत नहीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां कहा कि बिहार में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार की जोड़ी भले ही आ गई हो, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है, ऊपर मोदी सरकार है. उन्होंने कहा कि नीतीश प्रधानमंत्री बनने की लालसा में लालू की गोद में जाकर बैठ गए हैं. पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि बिहार की धरती परिवर्तन की धरती रही है और इस कड़ी धूप में ये भीड़ लालू-नीतीश सरकार को चेतावनी का सिगनल है.उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी नेता लालू प्रसाद को घेरते हुए कहा कि बीजेपी को धोखा देकर स्वार्थ के लिए लालू की गोद में नीतीश बैठ गए. उन्होंने कहा कि मेरे दौरे से लालू यादव और नीतीश कुमार के पेट में दर्द हो रहा है.

लालू पर निशाना,नीतीश पर भी हमला

उन्होंने कहा कि वे कह रहे है कि मैं यहां झगड़ा कराने आया हूं. मैं यहां किसी से झगड़ा कराने नहीं आया हूं. लालू जी आप तो खुद काफी हैं झगड़ा लगाने के लिए. उन्होंने कहा कि मोदी जी के राज में किसी को डरने की जरूरत नहीं है.बिहार के मुख्यमंत्री पर सत्ता और स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने सबके साथ धोखा किया. उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित समाजवादी जॉर्ज फर्नांडिस के साथ धोखा दिया. जॉर्ज का स्वास्थ्य खराब होते ही उन्हें हटाकर समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए, उसके बाद लालू प्रसाद के साथ कपट किया. अमित शाह ने लालू यादव को सजग करते हुए कहा कि आप ध्यान रखिएगा, नीतीश कुमार कल आपको छोड़कर कांग्रेस की गोदी में बैठ जाएंगे.

घोटालेबाज बने बैठे हैं मंत्री

उन्होंने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के मामले में घेरते हुए कहा कि नीतीश कुमार जो कांग्रेस विरोध की राजनीति में पैदा हुए वे आज आरजेडी और कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं. क्या इस तरह सत्ता के स्वार्थ में दल-बदल कर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बन सकते हैं.गृह मंत्री ने कहा कि जिस दिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार ने शपथ ली, तब से ही कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई. उन्होंने नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार षडयंत्र को नहीं रोक पाएंगें, क्योंकि अपराधी सत्ता में ही बैठे में है. पहले जो चारा घोटाला की बात करते थे अब क्या करेंगे.अब तो घोटालेबाज ही मंत्री बन बैठे है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital