Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नए तारक मेहता के शो में सचिन श्रॉफ एंट्री के बाद आया शैलेष लोढ़ा का रिएक्शन, असित मोदी पर तंज

नए तारक मेहता के शो में सचिन श्रॉफ एंट्री के बाद आया शैलेष लोढ़ा का रिएक्शन, असित मोदी पर तंज

मुंबई-टीवी का फेमस सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कुछ समय से अपनी कास्टिंग को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। एक के बाद एक कलाकार इस शो को छोड़ते जा रहे हैं। तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेष लोढ़ा ने भी इस सीरियल को कुछ दिनों पहले अलविदा कह दिया है। हालांकि, सचिन श्रॉफ इस सीरियल में शैलेष की जगह ले चुके हैं ।लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया इस कॉमेडी शो के प्रति नकारात्मक रंग लेती जा रही है. इन सबके बीच अब शैलेष लोढ़ा ने एक पोस्ट के जरिए ना सिर्फ अपने मन की बात लिखी है बल्कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के प्रोड्यूसर पर भी अपरोक्ष तरीके से तंज कसा है

दरअसल, शैलेष लोढ़ा ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया। लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि उनका यह क्रिप्टिक पोस्ट ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असिद मोदी के लिए लिखा गया है। उन्होंने अपने पोस्ट में एक कविता लिखी है, जिसकी शुरुआत ही व्यंग के साथ की गई है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आज के इंसान पर एक ताजा व्यंग्य कविता-  मेरा ही चेहरा सब से बड़ा हो, यार तुम कितने असुरक्षित और डरे हो। परिभाषा तक नहीं जानते ईमान की, इतनी बार अपना कहा बदलते हो, कीमत तो पता ही नहीं जुबान की। अगर तुम में आत्मा होती तो पूछता, क्या कभी उसे टटोला था, वैसे एक सवाल जरूर है, आखिरी बार तुमने सच कब बोला था?’

इस कैप्शन के साथ अभिनेता ने ‘शैलेश की शैली’ हैशटैग भी लिखा है। इस कैप्शन की सबसे दिलचस्प बात यह है कि शैलेष लोढ़ा ने कुछ समय बाद ही अपनी कविता के कैप्शन को एडिट किया और इसमें ‘आज के इंसान पर’ शब्द हटा दिए हैं। शैलेश लोढ़ा के इस पोस्ट पर फैंस काफी तेजी से कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने अनुमान लगाया है कि यह कटाक्ष असित मोदी के लिए की गई है। बता दें कि शैलेष लोढ़ा का यह पोस्ट तब आया है जब शो में सचिन श्रॉफ की कास्टिंग कंफर्म हो गई
थी।

हालांकि शो में सचिन श्रॉफ की एंट्री से फैंस भी ज्यादा खुश नहीं दिख रहें हैं। सीरियल के नए प्रोमो पर हर कोई कमेंट कर लगातार मेकर्स पर भड़ास निकाल रहा हैं। शो के इस प्रोमो वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, बंद करो तारक मेहता और कितने नए कलाकार आएंगे। एक अन्य ने लिखा, नए तारक मेहता आ गए, लेकिन अब मजा नहीं आएगा। एक और ने लिखा, एक काम करो सबको बदल दो। एक ने लिखा, मतलब शो को बर्बाद करने में ही तुल गए हो। अब तो पुराना एपिसोड ही देखना पड़ता है। नए एपिसोड को देखना एक साल पहले ही बंद कर दिया था।गौरतलब है कि 14 साल पुराने इस शो को कुछ चुनिंदा कलाकार छोड़ चुके हैं जिनमें सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह, दया का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी,अंजलि मेहता का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता,के अलावा टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्य गांधी वगैरह शामिल हैं जबकि शो के दो कलाकारों डॉक्टर हंसराज हाथी और  नट्टू का काका का निधन हो चुका है जिससे इस कॉमेडी शो की रंगत फीकी पड़ गयी है और टीआरपी भी काफी गिर चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital