Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीजेंड्स लीग क्रिकेट मैच में नहीं खेलेंगे सौरव गांगुली

लीजेंड्स लीग क्रिकेट मैच में नहीं खेलेंगे सौरव गांगुली

नई दिल्ली- भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन में भाग नहीं लेंगे. 16 सितंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरु होने जा रही लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलने से मना कर दिया है. गांगुली ने अपनी जिम्मेदारियों और प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट के चलते लीग में ना खेल पाने को कारण बताया है. हालांकि वह भारतीय महाराजाओं और इयोन मोर्गन की अगुआई वाली विश्व इलेवन के बीच होने वाले मैच को देखेने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे. सौरभ ने एक प्रत्र लिखकर अपने साथी क्रिकेटर्स औऱ सहयोगियों को एलएलसी सीजन-2 के लिए शुभकामनाएं दी है.

गांगुली ने कहा कि, “मैं आपको लीजेंड्स लीग पहल के लिए अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं. रिटायर्ड क्रिकेटरों को क्रिकेट के मैदान पर वापस लाने और जनरेशन दर जनरेशन क्रिकेट फैंस के साथ जुड़ने का यह एक महान विचार है. 16 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुझे एकमात्र लीजेंड्स लीग मैच में खेलने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं आपका आभारी हूं.” दिग्गज पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने आगे कहा कि, क्रिकेट प्रशासन के साथ लगातार काम करनी कि वजह से मैं इस लीग में हिस्सा नहीं ले पा रहा हूं. लेकिन मुझे इस बात का विश्वास है कि क्रिकेट प्रशंसक इस लीग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस्लिए स्टेडियम में क्रिकेट लर्वस की काफी भीड़ होने वाली है. उन्होंने कहा कि लीजेंड्स लीग विश्व के दिग्गज खिलाड़ीयों को एक साथ ला रही है. मुझे यकीन है कि इस लीग में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला देखने को मिलेगा. गांगली ने कहा कि मैं मैच देखने के लिए ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जरूर मौजूद रहूंगा.

बता दें लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन का मेजबानी इस बार भारत कर रहा है. 16 सितंबर से शुरु हो रही इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 4 टीमें भाग ले रही है. जिसमें भारत समेत दुनिया के रिटार्यड दिग्गज खिलाड़ी भाग ले रहे है. इस लीग का उद्घाटन मैच 16 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में खेला जाएगा जबकि अन्य मैच दिल्ली, लखनऊ, कटक और जोधपुर में होंगे. प्लेऑफ और फाइनल मैचों के लिए वेन्यू अभी निर्धारित नहीं किया गया है.

–आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital