Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

T-20 वर्ल्ड कप: आखिरी मैच में नीदरलैंड्स ने किया बड़ा उलटफेर, अभी भी भारत पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल, जानिए कैसे ??

न्यूजीलैंड टीम ने साउथ अफ्रीका को 13 रनों से हराया

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए  साउथ अफ्रीका को 13 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया. नीदरलैंड की जीत से  भारत सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गया है.  जबकि दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है.

अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.  दोनों के बीच थोड़ी देर में मैच शुरू होने वाला है. एडीलेड में नीदरलैंड ने पहले 158 रन का स्कोर खड़ा किया. उसके बाद अफ्रीकी बल्लेबाजों को 145 रनों पर रोक दिया.

ग्रुप-2 के 3 समीकरण

1. पॉइंट टेबल पर नजर डाले तो टीम इंडिया टॉप पर हैं.  वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है.  4 मैचों के बाद उसके खाते में 6 अंक हैं. टीम ने 3 जीत हासिल की है.  जबकि एक मुकाबला गंवाया है.  उसे आज जिम्बाब्वे से मुकाबला खेलना है.

2. नीदरलैंड से हारने के बाद साउथ अफ्रीका के खाते में 5 अंक हैं.  टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है.  मैच रद्द होने की स्थिति में ही अफ्रीका के लिए टॉप-4 के दरवाजे खुलेंगे.

3. नीदरलैंड की जीत के बाद पाकिस्तान-बांग्लादेश के लिए मौके बन गए हैं.  इन दोनों के पास एक समान 4-4 अंक हैं.  ऐसे में अगला मुकाबला जीतने वाली टीम टॉप-4 में पहुंच जाएगी.

​​​​ पेसर्स का फ्लाप शो

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज फ्लाप रहे.  एनरिच नोर्त्जे को छोड़ दें तो कोई दूसरा तेज गेंदबाज विकेट नहीं ले सका.   जबकि टीम में कगिसो रबाडा, वेन परनेल और लुंगी एंगिडी जैसे गेंदबाज हैं.  हालांकि, स्पिनर्स ने 3 विकेट लगाए.  तब तक नीदरलैंड के बल्लेबाज अपना काम कर चुके थे.

नीदरलैंड की बल्लेबाजी

नीदरलैंड ने अच्छी शुरुआत की.   उसके ओपनर्स ने 58 रन जोड़े.  उसके बाद दूसरे विकेट के लिए भी 39 रन की साझेदारी हुई. आखिर में 5वें विकेट के लिए एकरमैन और एडवर्ड्स ने 35 रन जोड़े.  ओपनर स्टीफन मायबर्ग ने 37 रन बनाते हुए बड़ी शुरुआत दिलाई.   एकरमैन ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए.

159 के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने लगातार विकेट गंवाए.  टीम की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी 26 रनों की हुई.

ओपनर्स ने नीदरलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई.  यहां स्टीफन मायबर्ग और मैक्स ओ’डॉड की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 58 रनों की कमाल साझेदारी की.  दोनों ने 51 गेंदों का सामना किया.  यहां स्टीफन मायबर्ग (37) का विकेट गिरा.  उन्हें एडेन मार्करम ने कैच आउट कराया.

 दोनों टीमों की प्लेइंग

नीदरलैंड:    स्टीफन मायबर्ग, मैक्स ओ’डॉड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), रूलोफ वैन डेर मेर्वे, लॉन्ग वेन बीक, फ्रेड क्लासेन, ब्रैंडन ग्रोवर और पॉल वैन मीकेरेन.

साउथ अफ्रीका:   क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेंबा बावुमा (कप्तान), राइली रूसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, एनरिच नोर्त्जे, केशव महाराज.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital