Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

T20 World Cup: स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया की कराई टूर्नामेंट में वापसी, श्रीलंका को सात विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकटे से दी मात

टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड  के हाथों गवाकर टूर्नामेंट में जीत की तलाश  कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आज अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को 7 विकेट से हरा दिया. श्रीलंका से 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय  कंगारू टीम  मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन कप्तान एरोन फिंच की समझदारी और मैच के हीरो मार्कस स्टोइनिस की तूफानी बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को अहम जीत दिला दी.

स्टोइनिस ने 17 गेंद में अर्धशतक जड़ा

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने बहुत ज्यादा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी.  पथुम निसानका ने 45 गेंद में 40 रन , धनंजय डी सिल्वा ने 26 रन  और आखिरी में चरिथ असालंका के 25 गेंद में बनाए गए तेज 38 रनों की मदद से श्रीलंकाई टीम 150 रनों का आंकड़ा पार करके टीम के स्कोर को 20 ओवरों में 157 रनों तक पहुंचाया. आसान से लक्ष्य का जवाब देने मैदान में उतरी  कंगारु टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. टीम ने अपने तूफानी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का अहम विकेट  महज 26 रन के स्कोर पर गंवा दिया. उन्होंने 10 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए और तीक्ष्णा की गेंद पर शनाका को कैच थमाकर पवेलियन चलते बने. इसके बाद  मिशेल मार्श 17 और ग्लेन मैक्सवेल 12 गेंदों पर 23 रन बनाने के बाद  आउट हो गए. ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 विकेट खोकर संकट में नजर आ रही थी कि तभी  कप्तान एरोन फिंच और मार्कस स्टोइनिस ने मोर्चा संभाला और क्रीज पर डटे रहे. जहां फिंच एक छोर पर संभलकर खेल थे तो वहीं स्टोइनिस तूफानी अंदाज में रन बटोर रहे थे. उन्होंने महज 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को 16.3 ओवर में  जीत दिला दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital