Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला खिलाड़ी के होटल रूम में हुई चोरी, क्रिकेटर ने की जांच की मांग

महिला खिलाड़ी के होटल रुम में हुई चोरी, क्रिकेटर ने की जांच की मांग

इंग्लैंड दौरे पर तानिया भाटिया के रुम में हुई चोरी

नई दिल्ली:  इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया के साथ चोरी और लूटपाट का चौंकाने वाला एक मामला सामने आया है. तानिया ने अपनेे  सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है. तानिया ने कहा है कि, इंग्लैंड दौरे पर मैरियट होटल लंदन मैडा वेले में रहने के दौरान उनके साथ लूटपाट की गई. तानिया ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है कि… “मैरियट होटल लंदन मैडा वेले के प्रबंधन  से मैं हैरान और निराश हूं, मैं  इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के हिस्से के रुप में मैरियट होटल में ठहरी हुुई थी.  इसी दौरान कोई मेरे कमरे में घुसकर  कैश, एटीम कार्ड, घड़ियां और ज्वैलरी के साथ मेरा बैग चुरा कर भाग गया. यहां इतनी असुरक्षा है.

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से की जांच की मांग

भारतीय खिलाड़ी  तानिया ने  उनके साथ हुई चोरी की घटना पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से जांच की मांग की है.  उन्होने अपने टवीटर हैंडल से एक और पोस्ट करते हुए लिखा… मैं अपने साथ हुई इस चोरी के मामले की तत्काल जांच और समाधान की उम्मीद करती हूं. उन्होने आगे लिखा कि.. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के पसंदीदा होटल में इस तरह की घटना हैरानी भरी है. उम्मीद है कि वे भी मामले का संज्ञान लेंगे.”

बता दें भारतीय महिला टीम 10 से 24 सिंतबर तक इंग्लैंड के दौरे पर थी. इस दौरान उसने इंग्लिश टीम के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही वनडे मैच खेले. टीम इंडिया के लिए यह दौरा काफी शानदार और यादगार रहा. भारत ने 23 साल  बाद  इंग्लैंड की सरजमी पर उसे सीरीज में हराकर इतिहास रचा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital