Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कहीं साजिश तो नहीं! गांबिया में 63 बच्चों की मौत के बाद 4 भारतीय कफ सीरप के लिए WHO की चेतावनी

कहीं साजिश तो नहीं! गांबिया में 63 बच्चों की मौत के बाद 4 भारतीय कफ सीरप के लिए WHO की चेतवानी

WHO ने दी भारत को चेतवानी

जेनेवा- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत की मेडेन फार्मासूटिकल कंपनी पर कई सारे सवाल खड़े किए हैं. यह कंपनी हरियाणा की है जो कफ सीरप बनाती है. WHO ने इस कप सीरप को पीने से गांबिया में हुई 66 बच्चों की मौत का कारण बताया है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार भारत में बनी खांसी की दवा डाइथेलेन ग्लाइकोल और इथिलेन ग्लाइकोल इंसान के लिए बहुत खतरनाक है. यह जहर की तरह हैं.

भारत की फार्मासुटिकल कंपनी पर WHO द्वारा  गंभीर सवाल उठाए गए हैं. बुधवार को  WHO के निदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसुस ने एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि बच्चों की मौत का संबंध चार दवाओं से है. रिपोर्ट के अनुसार चार कफ सीरफ में प्रोमेथाज़िन ओरल सॉल्यूशन, कोफ़ेक्समालिन बेबी कफ सिरप, मकॉफ़ बेबी कफ सिरप और मैग्रीप एन कोल्ड सिरप शामिल हैं. WHO ने दावा किया है कि इन सीरप के सेवन से बच्चों के गुर्दों को नुकसान पहुंचा था. उन्होंने कहा कि यह कफ सीरप इंसान के बहुत खतरनाक है यह तय मानकों के अनुकूल नहीं है. टेड्रोस ने सीरप को उपयोग ना करने की चेतावनी जारी कर दी है.

केंद्रीय औषधि मानक करेगी दवा की जांच

WHO की इस चेतावनी भरी रिपोर्ट के बाद दिल्ली में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों ने कहा है कि डब्ल्यूएचओ ने भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) को कफ सीरप के बारे में सतर्क कर दिया है.

स्वास्थ्य परिवार मंत्रालय के अनुसार गांबिया  में बच्चों की मौत की वजह का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है. मंत्रालय ने बताया है कि डब्ल्यूएचओ ने अभी तक इसके कारण के कारण के बारे में कोई भी सटीक रिपोर्ट नहीं भेजी है. इस बारे में मंत्रालय का कहना है कि,  डब्ल्यूएचओ ने अभी तक दवाइयों के निर्माता की पुष्टि करने वाले लेबल के विवरण और तस्वीरें सेयर नहीं की हैं. ये मौतें कब हुईं, इस बारे में WHO ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है.

कहीं साजिश तो नहीं ?

WHO द्वारा भारत की फार्मासुटिकल कंपनी पर सवाल उठाए जाने पर हर तरफ खबरें यह भी चलने लग गई है कि गांबिया बच्चों की मौैत का वजह बताया जाना कहीं भारत के खिलाफ किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है. ऐसा इसलिए भी अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में दवाओं का बड़ा बाजार है और यहां से दवाओं का भारी मात्रा में निर्यात होता है. सूत्रों के अनुसार भारत के इस बड़े व्यापार को कम करने के लिए कई बड़े विकसित देश ऐसी ही किसी साजिश को अंजाम दे रहे हैं.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital