Categories: नवीनतम

Viral Video: मनुस्मृति को चूल्हे में झोंका, फिर उसी से जलाई सिगरेट और पकाया चिकन

Bihar Manusmriti Book Viral Video: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prashad Maurya) मनुस्मृति और रामचरितमानस को बैन करने की मांग के बाद से ही इससे जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं. अब एक और वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की को मनुस्मृति किताब (manu smriti) को जलाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो बिहार का बताया जा रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते है कि एक लड़की मनुस्मृति को पहले चूल्हे में डालकर आग लगाती है और फिर जलती हुई मनुस्मृति से सिगरेट को जलाती है. इसके अलावा लड़की को चूल्हें पर चिकन पकाते हुए देखा जा सकता है.

‘ये किताब लोगों में ऊंच-नीच, भेदभाव पैदा करती है’

इस वीडियो में प्रिया दास नाम की महिला कहती हैं कि “मनुस्मृति (manu smriti) को जलाना सिर्फ सांकेतिक और ये एक तत्कालीन घटना है, उसकी नींव और उद्देश्य बहुत पहले ही बाबा साहेब (BABA Saheb) ने रख दिया था, इसको जलाना किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं है बल्कि मेरा मकसद घटिया, पाखंडवाद और ढोंग के विचारों पर वार करना है.” उन्होंने आगे कहा कि “ये किताब बिल्कुल भी सही नहीं, किताब का अर्थ है उससे शिक्षा मिलना, ज्ञान मिलना..और ये ऐसी किताब है जो लोगों के बीच में ऊंच-नीच, भेदभाव और एक-दूसरे को बांटने का काम करती है. इस किताब का विरोध होना ही चाहिए, ये तो बस एक किताब है, इसका तो अस्तित्व ही मिटाना है.”

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

इस लड़की का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं. इसकी साथ ही अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लेगे हैं. कुछ लोग इसकी समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग इसका विरोध करते हुए कह रहे है कि यह लड़की हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रही है. इस वीडियो अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है.

यह भी पढ़ें-    बुजुर्ग पिता ने बेटे-बेटियों को सिखाया सबक, करोड़ों की सम्पत्ति कर दी सरकार के नाम, देह भी किया दान

स्वामी प्रसाद मौर्य ने की थी बैन की मांग

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य मनुस्मृति और रामचरितमानस को बैन करने की मांग के बाद से ही विवाद छिड़ा हुआ है. सपा नेता ने कहा था कि भगवान ने जाति या वर्ण व्यवस्था नहीं बनाई थी. ये तो पंडितों ने बनाई है. हम इसे खत्म करने की बात कर रहे हैं। हम मांग कर रहे हैं कि जहां से वर्ण व्यवस्था चली, जहां से जाति व्यवस्था पैदा हुई, उस मनुस्मृति और उसके साथ जो साहित्य या ग्रंथ जाति व्यवस्था के पोषक है, उन्हें प्रतिबंधित करें। तब जाति व्यवस्था खत्म होगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago