होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
इस बार बॉलीवुड में जबरदस्त होगी होली की धूम
Holi 2023: कोरोना काल के लंबे समय के बाद मुंबई में इस साल होली बिना किसी रोकटोक के मनाई जाएगी. इस साल की होली में ना कोरोना का बंधन और ना ही पानी की कटौती की जाएगी. इसलिए इस साल की होली में आम हो या ख़ास सब तैयार है. बॉलीवुड सितारों और देश भर के मशहूर डीजे के साथ, राजनैतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा जगह- जगह पर होली का आयोजन किया गया है. कही नेचुरल कलर से तो कही फूलों से होली खेलने का आयोजन किया जा रहा है.
मुंबई में इस साल सबसे बड़ी होली का आयोजन किया जा रहा है. जिसकी एंट्री फ़ीस और इसकी तैयारियों को सुनकर आप हैरान हो जायेंगे. मुंबई के अंधेरी वेस्ट, लोखंडवाला के सेलिब्रेशन क्लब में सेलिब्रिटीज की होली ‘होली बैश’ का आयोजन किया गया है. इस होली पार्टी में एक दो नहीं, देश के कई टॉप डीजे के ट्रैक पर बॉलीवुड के कई सितारे थिरकते नजर आने वाले है. इसमें एंट्री के लिए 50 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक की एंट्री फीस तय की गई है.
देश की फेमस हॉस्पिटैलिटी कंपनी एमेथिस्ट ने Holi-Bash 2023 का आयोजन किया गया है. बता दें कि देश के मशहूर डीजे जैसे DJ NYK डीजे लॉस्ट स्टोरीज़ , रशिया की मशहूर डीजे क्रिस्पी, डीजे लेडी बरोट, जैसे डीजे परफॉर्म करेंगे जिसपर बॉलीवुड के कई टॉप एक्टर परफॉर्म देते दिख जाएंगे. टीवी जगत, बॉलीवुड, सिंगर्स, देश के टॉप डांसर्स होली बैश का हिस्सा बन सकते है. मुंबई में कई सामाजिक और राजनैतिक संगठनों की ओर से होली उत्सव का आयोजन किया गया है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस मुंबई में आयोजित होने वाली दर्जनों होली उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले है.
होली के जश्न से पहले, मुंबई पुलिस ने सोमवार को एक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया और त्योहार के दौरान दंडनीय अपराधों की एक सूची जारी की. मुंबई पुलिस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि होली और रंग पंचमी के त्योहार 5 मार्च से 11 मार्च तक मनाए जाएंगे.
मुंबई पुलिस के डीसीपी (ऑपरेशंस) विशाल ठाकुर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर रंगीन पानी फेंकने, अंधाधुंध और अश्लील बातें करने से सांप्रदायिक तनाव और सार्वजनिक शांति भंग होने की संभावना है.
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…
भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…
नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…
UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…
18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…