Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के नारायण सेवा संस्थान में भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर का वार्षिक उत्सव मनाया गया

नारायण सेवा संस्थान परिसर स्थित भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर वार्षिक उत्सव समारोह आस्था श्रद्धा एवं हर्सोल्लास के साथ मनाया गया.

Champat Rai

Lucknow: नारायण सेवा संस्थान (देवा रोड बरेठी) परिसर में आज भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर का वार्षिक उत्सव समारोह आस्था श्रद्धा एवं हर्सोल्लास के साथ मनाया गया. आयोजित समारोह में सैंकड़ो की संख्या में आस्थावान श्रद्धालु जन व संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे. समारोह के मुख्य अतिथि चंपत रॉय जी (महासचिव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या) ने कहा कि , सनातन धर्म मे छुवाछुत , ऊंचनीच व जाति-वर्ग का कोई स्थान नहीं है. भारत व विश्व के रहने वाले समस्त हिन्दू सहोदर हैं उनकी आस्था श्रद्धा संस्कार एवं संस्कृति एक है.

उन्होंने आगे कहा कि, भगवान श्रीराम ने सबरी , हनुमान , जटायू सरीखे लोगों को अपने गले लगाकर सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान किया इसी नाते वे मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाये और उनकी पूजा समूचे विश्व मे होती है. संघ के वरिष्ठ प्रचारक चंपत रॉय जी ने उपस्थित समाज का आवाहन करते हुए कहा कि, हम सब को संयुक्त रूप से अशिक्षा को दूर करने व स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन उपलब्ध करवाने का प्रयतन करना होगा.

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के राष्ट्रीय महासचिव अनिल मिश्र ने कहा कि, नारायण सेवा संस्थान द्वारा समाज जीवन के उत्थान हेतु चलाये जा रहे बहुआयामी प्रकल्प समाज को मजबूत करने का प्रभावी उपक्रम बनेगा. हम सब का दायित्व बनता है कि, नारायण सेवा संस्थान के द्वारा संचालित प्रकल्प संचालन में प्रभावी भूमिका तय करें.

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नारायण ने सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे समाज उत्थान में बहुउपयोगी प्रकल्पों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि, स्थानीय बच्चों को निःशुल्क शिक्षण प्रशिक्षण व्यवस्था बालिकाओं महिलाओं को विभिन्न आयामों में दक्षता प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है. उपस्थित अथितियों को नारायण सेवा संस्थान के मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने अंगवस्त्रम पहनाकर व भारत माता का चित्र देकर स्वागत व अभिनंदन किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान लक्ष्मी नारायण के पूजन व विष्णु शाहस्त्र नाम पाठ के साथ प्रारंभ किया गया. आयोजित समारोह में प्रमुख रूप से मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता के०डी सिंह , भाजपा जिला महामंत्री संदीप गुप्ता , सेवा प्रमुख अवध क्षेत्र देवेंद्र अस्थाना समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित रहें. मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने समापन अवसर पर नारायण सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे प्रकल्पों को ओर अधिक गतिशील व समाज उपयोगी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया.


ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, विभिन्न श्रेणी के श्रमिकों के लिए बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital