Yogi Aditya Nath Lucknow Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditya Nath) नगर निगम के एक कार्यक्रम (Lucknow Municipal Corporation event) के लिए लखनऊ पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा जो अपने लालच के लिए शहर की खुबसूरती और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से नहीं झिझकते.
दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नगर निगम के एक समारोह में अपने भाषण के दौरान शहर की संपत्ती को नुकसान पहुंचाने वाले लालची लोगों पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि लोग ढाई करोड़ की कार में चलते हैं उसके बावजूद 45 रुपये का गमला चुरा कर अपने घर ले जाते हैं. मुस्कुराते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की चोरी की घटना सीसीटीवी में देखी है.
सुंदर और साफ बनाना जनता जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को लखनऊ को साफ, सुंदर और बेहतर बनाने के लिए 413 करोड़ रुपये के कई विकास के कामों की शुरुआत की. ये काम लखनऊ के लोगों की भलाई और सुविधाओं के लिए किए जा रहे हैं. कार्यक्रम में उन्होंने कहा की लखनऊ को सुंदर और साफ बनाने के लिए यहां की जनता की भी एक बड़ी जिम्मेदारी है.
योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के शहरवासियों से कहा,
शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी सिर्फ महापौर, पार्षद या सफाई कर्मचारियों की नहीं है. इसके लिए जनता भी उतनी ही जिम्मेदार है. अपने घर का कचरा कूडे़दान में डालें. नालियों में कूड़ा न फेंके, प्लास्टिक का उपयोग करने से बचें और सरकारी संपत्ती को नुकसान नहीं पहुचाएं. नहीं तो होता ये है कि हम गमला लगाते हैं और कोई कार से आता है और गमला उठाकर ले जाता है. अरे जतना कार में तेल लग रहा है उसमें से नया गमला भी ले सकते हैं.’
यूपी सीएम ने आगे कहा कि,
‘यह चोरी एक नया मॅाडल हो गया है. मैं देख रहा था कि बहुत महंगी कार, अब तो सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है हर जगह. हम देखते रहते हैं हर जगह से और पता लगा कि लोग ढ़ाई करोड़ की कार से 45 रुपये के गमले को चोरी कर रहे हैं. अगर इतना प्रयास उन्होंने किया तो 45 रुपये में गमला लेकर के अपने घर में लगा सकते थे. सम्मान भी रहता और अपना शहर भी अच्छा दिखता. एक बार तो मेरे मन में आया था कि उसका फोटो मैं चौराहे पर लगाऊं’
पैसा न तो मेरा है और न वित्त मंत्री का
सीएम योगी ने कहा कि विकास के कामों में हम जो भी पैसा खर्च कर रहे हैं, वह न तो मेरा है और न ही वित्त मंत्री जी का. यह पूरा पैसा जनता का ही है, जिसे हम सही और जरूरी कामों में लगा रहे हैं. जनता का पैसा, जनता की भलाई और उनके ही कामों में खर्च किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी जी की भी यही सोच और प्रेरणा है. इसी सोच के कारण आज हर तरफ विकास दिखाई दे रहा है.
यह भी पढ़ें: नकली इंजेक्शन ने छीनी माताओं की जिंदगी? कोटा अस्पताल में नकली दवाओं के खेल का खौफनाक मंजर
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



