Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गुजरात में धर्म परिवर्तन के मामले ने पकड़ा तूल, हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी

Various hindu organization staged protesting forceful conversion into Islam in Deesa taluka of Banaskantha district in North Gujarat.

पालनपुर (गुजरात)- देश में धर्म परिवर्तन के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला गुजरात के दीसा शहर का है जहां एक हिंदू परिवार के तीन सदस्यों के जबरन धर्म परिवर्तन लेकर तनाव है जिसके विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर पूर्ण बंद का आह्वान किया ।उनकी मांग है कि प्रशासन तीनों सदस्यों को वापस लाकर उनके परिवार से मिला दे, अगर प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो आने वाले दिनों में हिंदू उग्र विरोध शुरू करेंगे।

हिंदू नेता कैलाश भाई ने मीडिया से बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से धर्मांतरण के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम मांग कर रहे हैं कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन हिंदू परिवार के तीन सदस्यों को वापस लाए, अगर वे असफल होते हैं, तो अल्पसंख्यक समुदाय को बहुसंख्यक समुदाय के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

पिछले हफ्ते, दीसा तालुका के हरेश सोलंकी ने पालनपुर में आत्महत्या का प्रयास किया था, क्योंकि उनके परिवार के तीन सदस्यों – पत्नी, बेटी और बेटे को बेटी का प्रेमी अपने साथ ले गया था। बाद में उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया गया। आरोपी सोहेल और उसका परिवार उसके परिजनों का ठिकाना नहीं बता रहा था और उल्टा हरेश से ही 25 लाख रुपये की मांग कर रहा था।

पालनपुर पुलिस निरीक्षक जयदेव गोसाई ने आईएएनएस को बताया कि मामले के संबंध में छह सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है जबकि चार अभी भी फरार हैं। पुलिस शिकायतकर्ता हरेश के परिवार के तीन सदस्य- पत्नी चंद्रिका, बेटे आकाश और बेटी का पता नहीं लगा पा रही है।

 

–आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital