Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिहार के किशनगंज में काली कमाई का इंजीनियर, छापे में करोड़ों बरामद

 

प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार पर ज़ोरो टॉलरेंस की बात कही थी..इसके बाद से एजेंसियां भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन में हैं.. विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल के कार्यरत इंजीनियर संजय कुमार राय के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी की कार्यवाही उसके किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर की गई है।

विजिलेंस टीम किशनगंज में छापेमारी करने पहुंची तो पता चला कि यह भ्रष्ट इंजीनियर अपने जूनियर इंजीनियर और कैशियर के यहां रिश्वत का पैसा रखता है। इसके बाद जांच टीम ने उसके साथ काम करने वाले इंजीनियर और कैशियर के यहां भी छापा मारा।

किशनगंज में हुई छापेमारी में करीब 3 करोड़ से अधिक कैश और जूलरी बरामद हुई है। वहीं संजय कुमार राय के पटना आवास की तलाशी में लगभग 1 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। जांच टीम नोटों के मिलान में जुट गई है।

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital