Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सहारनपुर में दंगा भड़काने की कोशिश नाकाम

 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दंगा भड़काने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोप है कि इन्होंने हिंदू समुदाय के धार्मिक स्थलों पर गुलेल से अंडे फेके और दंगा भड़काने का प्रयास किया। पुलिस  ने बताया कि अहमद, शहबान, सादिक और अफजल पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दंगा भड़काने का मामला दर्ज किया गया है।

सहारनपुर के एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी की देवबंद फ्लाईओवर से कुछ लोग हिंदु समुदाय के घरों और धार्मिक स्थलों पर अंडे फेंक रहे हैं। इसके बाद उनको गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठन किया गया। पुलिस ने देवबंद फ्लाईओवर पर घेराबंदी कर चारों व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के पास से गुलेल, 17 अंडे, तीन मोबाइल फोन और एक कार बरामद की किए हैं।

एसपी देहात सूरज राय ने कहा कि पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है.. बीते कुछ दिनों से गुलेल से धार्मिक स्थलों और लोगों के घरों में अंडे और पत्थर फेंक रहे थे। चारों अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 353, 504, 506, 153, 364 और 336 के तहत प्राथमिक दर्ज कर ली गई है और चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital