Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सीएम नीतीश का पीएम मोदी पर पलटवार, भ्रष्टाचार पर वार

Nitish-Kumar

सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

बिहार की सियासत में नीतीश कुमार की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति उनकी पॉलिटिकल यूएसपी के तौर पर जानी जाती है….. इस मुद्दे पर नीतीश कुमार हमेशा मुखर रहते है.. जिसकी मिसाल बिहार सरकार में साझेदार दल आरजेडी कोटे के मंत्री कार्तिकेय सिंह के इस्तीफे में साफ तौर पर झलकती है..

भष्ट्राचार के मुद्दे पर नीतीश कुमार के दावों को तब और बल मिला जब उन्होंने मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए बड़ा बयान दिया.. सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम लोगों ने इतने दिनों तक कभी भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं किया। इस दौरान उन्होंने बिना किसी के नाम लिए कहा कि वे क्या बोलते हैं, वही लोग जानें।

नीतीश का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल में दिए गए उस बयान के बाद आया है जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा था कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई के कारण राष्ट्रीय राजनीति में नए तरीके का ध्रुवीकरण हो रहा है..

नीतीश कुमार ने अपने बयान में आगे कहा कि भ्रष्टाचारियों को कौन बचा रहा है?  कोई किसी भ्रष्टाचारी को बचाएगा ? हमने तो इतने दिनों में कभी ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया..

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नया सचिवालय परिसर में स्थित दारोगा प्रसाद राय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी जब देश के प्रधानमंत्री थे, उस समय मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला, उनके साथ मिलकर अच्छे से काम किया। उन्होंने सभी लोगों का ख्याल रखा। लेकिन जब बिहार के लोगों ने मुझे यहां काम करने का मौका दिया है.. कोई भी साथ रहे, सबके साथ मिलकर विकास का काम करते रहे हैं। केंद्र में जो हैं कुछ बोलते रहते हैं, उस पर हम ध्यान नहीं देते हैं..



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital