Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दायर चार्जशीट पर 24 जुलाई को होगी सुनवाई

गुरुग्राम लैंड घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनियों के खिलाफ ईडी ने पहली बार आपराधिक चार्जशीट दाखिल की है. 37.64 करोड़ की 43 संपत्तियों को कुर्क किया गया है.

Robert Vadra

कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा. (फाइल फोटो)

Edited by Radha Priya

Gurugram Land Scam मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा Robert Vadra के खिलाफ दायर चार्जशीट पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 24 जुलाई को सुनवाई होगा. कोर्ट ने कहा कि ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट की कॉपी कोर्ट को नही मिली है, लिहाजा 24 जुलाई के लिए सूचीबद्ध किया जाता है.

चार्जशीट में रॉबर्ट वाड्रा सहित 11 आरोपियों के नाम है. यह मामला साल 2008 में खरीदी गई जमीन घोटाले से जुड़ा है. वाड्रा पर आरोप है कि कंपनी में सिर्फ एक लाख रुपये की जमीन सौदा किया था. इसी मामले में ईडी ने वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. पहली बार ऐसा हुआ है कि जब किसी जांच एजेंसी ने आपराधिक मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

रॉबर्ट वाड्रा और कंपनियों की 43 संपत्तियां कुर्क

रॉबर्ट वाड्रा और उनकी संस्थाओं से जुडी 37.64 करोड़ रुपए की 43 अचल संपत्तियों को कुर्क किया है. दायर चार्जशीट में रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनी एम/एस स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड, एम/एस ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड और इनके प्रमुख श्री सत्यानंद याजी, श्री केवल सिंह वीरक सहित अन्य का नाम शामिल है.

इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था. जिसके आधार पर रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनी एम/एस स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ गुरुग्राम के गांव शिकोहपुर, सेक्टर-83 में स्थित 3.53 एकड़ जमीन की कथित रूप से फर्जी खरीद मामले में यह चार्जशीट दाखिल की गई है.

फर्जी दस्तावेजों से जमीन खरीद और लाइसेंस हासिल करने का आरोप

आरोप है कि वाड्रा ने 12 फरवरी 2008 को एम/एस ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड से इस भूमि की खरीद झूठे दस्तवेज़ों के आधार पर की और फिर अपने व्यक्तिगत प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए कमर्शियल लाइसेंस भी प्राप्त किया.

ईडी द्वारा इस मामले में 16 जुलाई 2025 को 43 अचल संपत्तियों को अटैच किया गया है, जिनकी कुल कीमत 37.64 करोड़ बताई जा रही है. ये संपत्तियां रॉबर्ट वाड्रा, उनकी कंपनियां स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी एवं अन्य से संबंधित है.

बता दें कि वाड्रा के ऑफिस की तरफ से कहा गया है कि रॉबर्ट वाड्रा को उन रिपोर्टों की जानकारी है, जिनमें कहा गया है कि ईडी ने राऊज एवेन्यु कोर्ट में उन्हें अभियुक्त बनाते हुए अभियोजन शिकायत दर्ज कराई है.

ये भी पढ़ें- महिला के खिलाफ अश्लील शब्द कहने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने गरिमा का अपमान बताया है

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital