Bharat Express DD Free Dish

फिल्म ‘धुरंधर 2’ विवाद मामले में निर्माता को ‘चोर’ कहने पर फंसे राजीव राय, कोर्ट ने बयानबाजी पर लगाई रोक

दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ के कथित अनधिकृत इस्तेमाल को लेकर चल रहे कॉपीराइट विवाद में अदालत ने दोनों पक्षों को मामले को सार्वजनिक रूप से न बढ़ाने का निर्देश दिया है.

Ranveer Singh Lalbaugcha Raja Seva Sankalp

Ranveer Singh Lalbaugcha Raja Seva Sankalp- bharat express

फिल्म धुरंधर 2 के निर्माताओं द्वारा कथित तौर पर रंग दे लाल (ओए ओए)गाने के इस्तेमाल को लेकर “चोर” कहने वाले फिल्ममेकर राजीव राय और त्रिमूर्ति फिल्म्स ने कोर्ट को भरोसा दिया कि अब आगे इस मामले में आगे कोई मीडिया बयान नही देंगे. कोर्ट ने उनके इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लेते हुए दोनों पक्षों से अगली सुनवाई तक विवाद को न बढ़ाने का निर्देश दिया है.

जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने कहा कि मामला मध्यस्थता के लिए भेजे जाने के बाद भी राजीव राय ने केस के गुण-दोष और अदालत की कार्यवाही को लेकर सार्वजनिक बयान दिए. कोर्ट ने स्पष्ट किया गया जब कोई पक्ष न्यायिक प्रक्रिया का सहारा लेता है, तो उससे अपेक्षा की जाती है कि वह अदालत में लंबित मामलों पर सार्वजनिक टिप्पणी करने में संयम बरते.

‘धुरंधर 2’ गाना विवाद को कोर्ट ने मध्यस्थता के लिए भेजा

इससे पहले कोर्ट ने फिल्म ‘घुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ पर चल रहे कॉपीराइट विवाद से संबंधित मामले में मीडिएशन में भेज दिया था. फिल्म ‘त्रिदेव’ के गाने ‘तिरछी टोपी वाले’ की धुन के गैर-कानूनी इस्तेमाल के आरोपों के बीच कोर्ट ने इसे मुख्य रूप से रॉयल्टी का मुद्दा माना था. त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. उनका आरोप है कि घर ने अपनी फिल्म में बिना अनुमति के गाने के इस्तेमाल किया है.

कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह विवाद मुख्य रूप से आर्थिक प्रकृति का नहीं लगता है. दोनों पक्ष मध्यस्थता के जरिए रॉयल्टी और मुआवजे जैसे मुद्दों पर किसी समाधान पर पहुंच सकते हैं.

वर्जन फिल्म में इस्तेमाल हुआ है. जबकि इसके लिए जरूरी म्यूजिक राइट्स या अनुमति नही ली गई है. यह कॉपी राइट्स का उल्लंघन है. यह गाना कल्याणजी-आनंदजी और विजु शाह ने कंपोज किया था. इसके बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे और इसे अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने गाया था. संतोष कुमार का दावा था कि इस फिल्म की कहानी उनकी रजिस्टर्ड स्क्रिप्ट ‘डी साहेब’ से कॉपी की गई है.

‘धुरंधर 2’ की कमाई को लेकर अदालत में चर्चा तेज

मामले की सुनवाई के दौरान फिल्म प्रड्यूसर की ओर से पेश वकील रवि प्रकाश ने कहा कि फिल्म अभी थिएटर में चल रही है, लेकिन मई के बीच से पहले इसके किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की उम्मीद नहीं है. जबकि बॉक्स ऑफिस पर घुरंधर 2 का सुनामी रुकने का नाम नही ले रहा है. जबकि त्रिमूर्ति फिल्म्स की ओर से पेश वकील स्वाति सुकुमार ने कहा कि प्रतिवादियों ने गाने और साउंड रेकॉर्डिंग का इस्तेमाल कर उसे नई फिल्म में री-परपज किया है. इससे अलग कमाई की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: ममता सरकार की बढ़ी मुश्किलें; बकाया DA पर सुप्रीम कोर्ट में 3 मई को अहम सुनवाई, अवमानना याचिका पर टिकी नजरें

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read