Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ फिल्म पर रोक की मांग, सलमान खान की याचिका पर 1 जुलाई को सुनवाई करेगा दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ के खिलाफ अभिनेता सलमान खान की याचिका पर 1 जुलाई को सुनवाई करेगा. सलमान खान ने फिल्म में अपने हमशक्ल, ब्रेसलेट और नाम का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए रोक की मांग की है.

DELHI HIGH COURT

दिल्ली हाई कोर्ट फिल्म “काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी” के खिलाफ सलमान खान की ओर से दायर याचिका पर 1 जुलाई को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान फिल्म निर्माताओं ने जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की, जिसके बाद कोर्ट ने समय देते हुए सुनवाई को टाल दिया.

फिल्म मेकर्स को मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां

फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्हें केवल एक दिन पहले ही आवेदन की प्रति मिली है और जवाब देने के लिए समय चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस मामले को लेकर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके संबंध में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है.

मेरी जिंदगी पर फिल्म बनाने का कोई अधिकार नहीं

वहीं फिल्म अभिनेता सलमान खान की ओर से पेश वरिष्ठ वकील संदीप सेठी ने कहा कि फिल्म उनके जीवन पर आधारित है और निर्माताओं को उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि फिल्म का टीज़र भी जारी किया जा चुका है और अंतरिम रोक की आवश्यकता है. पिछली सुनवाई में जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच ने फिल्म निर्माता और निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था.

दायर अर्जी में सलमान खान ने फिल्म के मेकर्स और फिल्म से जुड़े दूसरे लोगों के खिलाफ परमानेंट (स्थायी) और अंतरिम रोक लगाने की मांग की है. इसमें उनके पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकारों) के उल्लंघन और कमर्शियल (व्यावसायिक) फायदे के लिए उनके नाम, इमेज और पहचान के बिना इजाजत इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है.

हमशक्ल और मशहूर ब्रेसलेट के इस्तेमाल का आरोप

याचिका में सलमान खान ने कहा है कि यह फिल्म 1998 में उनसे जुड़े काला हिरण के शिकार से संबंधित है. इस फिल्म के प्रदर्शन से उनके व्यक्तित्व के अधिकारों का उल्लंघन होता है. दायर याचिका में कहा गया है कि फिल्म ‘काला हिरण’ के निर्माता ने फिल्म में उनके हमशक्ल का इस्तेमाल किया है और वह जो ब्रेसलेट पहनते हैं, वैसा ही ब्रेसलेट भी पहने हुए दिखाया गया है. दायर याचिका में यह भी कहा गया है कि फिल्म के निर्माता फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अदालतों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और युवा वकीलों की आर्थिक तंगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

हाल ही में निर्माता अमित जानी की फिल्म “काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी” का ट्रेलर रिलीज किया गया था. ट्रेलर में दिखाई देने वाले मुख्य किरदार की शैली, पहनावा और हाव-भाव को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हुई. सलमान खान का दावा है कि फिल्म में दिखाए गए किरदार का लुक उनकी छवि से काफी मिलता-जुलता है. खास तौर पर उनका मशहूर ब्रेसलेट भी ट्रेलर में दिखाई देता है, जिससे दर्शकों के बीच अभिनेता की पहचान से जुड़ाव बनता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital