Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश दहलाने की साजिश नाकाम! दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए ISI और शहजाद भट्टी गैंग के गुर्गे, कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और अंडरवर्ल्ड से कथित साठ-गांठ के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों की पुलिस रिमांड को 5 दिन के लिए बढ़ा दिया है.

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और अंडरवर्ल्ड के साठ-गांठ के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों की पुलिस रिमांड की अवधि को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया है. हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, मंजीत सिंह और आंग कामी लामा को चार दिन की पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद पेश किया गया, जहां पुलिस ने सात दिन के लिए पुलिस रिमांड की अवधि को बढ़ाने की मांग की, जिसपर सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस रिमांड की अवधि को 5 दिन के लिए बढ़ा दिया है.

मामले की सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में आरोपियों पर यूएपीए लगाया गया है. पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया कि आरोपियों के हैंडलर पाकिस्तान में बैठे हुए है. इसी मामले में गिरफ्तार नीतीश पासवान और विजय उर्फ शूटर को कोर्ट ने 12 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आईएसआई और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप

गिरफ्तार विजय उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई, दाऊद इब्राहिम और शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पाकिस्तान में बने हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद किया गया है. जिन लोगों की अब तक गिरफ्तारी की गई है, उनमें उत्तर प्रदेश का विजय उर्फ शूटर, झारखंड का नीतीश पासवान, महाराष्ट्र के तौकीर रिजवान अहमद शेख और साजिद महबूब शेख उर्फ अरबाज खान, पंजाब के हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, मंजीत सिंह और नेपाल का नागरिक आंग कामी लामा शामिल है.

पिछली सुनवाई में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि उन्हें दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कोर्ट को यह भी बताया था कि उनके पास से जिंदा ग्रेनेड, पिस्तौल, गोला बारूद और एक चोरी की कार बरामद की गई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनके पीछे कौन कौन से लोग शामिल है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट सीमा सुरक्षा बल (CAPF) के कर्मियों की सेवा समाप्ति के मामले में सुनवाई कर सकता है- सुप्रीम कोर्ट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital