Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली दंगा मामला: आरोपी मोहम्मद सलीम खान को HC से राहत, 10 दिनों की अंतरिम जमानत मिली

Delhi Riots 2020: दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद सलीम खान को अपनी बेटी की परीक्षा फीस के लिए पैसे की व्यवस्था करने को लेकर 10 दिन की अंतरिम जमानत दी है.

Delhi High Court
Edited by Akansha
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली दंगे में एक बड़ी साजिश रचने के मामले में आरोपी मोहम्मद सलीम खान को अपनी बेटी की शिक्षा के लिए फीस की व्यवस्था करने को लेकर अंतरिम जमानत दे दी है. कोर्ट ने खान को निर्देश दिया है कि वह 20 हजार रुपए की निजी मुचलका तथा उतनी ही राशि का एक जमानतदार पेश करे. मोहम्मद सलीम खान के खिलाफ युएपीए के तहत मामला दर्ज है.

खान को 10 दिनों की अंतरिम जमानत मिली

जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस शालिंदर कौर की पीठ ने खान को 10 दिनों के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. उसकी बेटी जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई कर रही है. खान की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि आरोपी को कई बार अंतरिम जमानत मिल चुकी है. उसने अंतरिम जमानत का कभी भी दुरुपयोग नहीं किया है.

सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाते देखा गया

एसपीपी अमित प्रसाद ने अंतरिम जमानत देने का विरोध करते हुए कहा था कि खान वह व्यक्ति है, जिसे सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाते देखा गया है. उसकी अंतरिम जमानत को पहले भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था. वही खान की ओर से पेश वकील ने कहा कि अंतरिम जमानत की आवश्यकता इसलिए है, जिससे आरोपी अपने व्यवसाय के 16 लाख रुपये का शेयर बेच सके.

खान 25 जून  2020 से पुलिस की हिरासत में

उन्होंने आगे कहा कि अपनी बेटी की फीस के लिए उसे 1.75 लाख रुपए का व्यवस्था करना है जिससे वह अप्रैल में अपनी कानून की परीक्षा दे सके. खान 25 जून  2020 से हिरासत में है. इस मामले में ताहिर हुसैन, उमर खालिद, खालिद सैफी, इशरत जहां, मीरान हैदर, गुलफिशा फातिमा, शिफा -उर-,रहमान, आसिफ इकबाल तन्हा, शादाब अहमद, तसलीम अहमद, सलीम मलिक, मोहम्मद सलीम खान, अतहर खान, सफुरा जरगर, शरजील इमाम, फैजान खान और नताशा नरवाल भी आरोपी है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital