Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ED की बड़ी कार्रवाई: 2200 करोड़ के घोटाले में 178 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 26 लग्जरी कारें जब्त

जालंधर में ईडी ने 2200 करोड़ रुपये के क्लाउड पार्टिकल घोटाले में मेसर्स व्यूनों मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड की 178.12 करोड़ की संपत्ति कुर्क की और 26 लग्जरी कारें जब्त कीं. जांच के दौरान नकदी, दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी बरामद किए गए.

पंजाब में जालंधर स्थितप्रवर्तन निदेशालय की जोनल टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने 2200 करोड़ रुपये के क्लाउड पार्टिकल घोटाले में मेसर्स व्यूनों मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड की 178.12 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 26 लग्जरी कारें जब्त की हैं, जिनमें हाई-एंड ब्रांड मर्सडीज, रेंज रोवर और लेक्सस मॉडल लिमिटेड से जुड़े दस्ववेज शामिल है.

इसके अलावा 6 अचल सम्पत्तियों, 73 बैंक खातों में बैंक बैलेंस को भी जब्त किया है. इन संपत्तियों का बाजार मूल्य 178.12 करोड़ रुपये है. यह जांच उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई एफआईआर के अंतर्गत की गई है.

व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और बिग बॉय टॉयज से जुड़ी मंडेशी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, प्लैंकडॉट प्राइवेट लिमिटेड, बाइटकैनवास एलएलपी, स्काइवेर्स, स्काईलिंक नेटवर्क और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ ईडी ने 17 से 20 जनवरी को सर्च की थी. जिसमें उन्होंने एक लैंड क्रूजर (2.20 करोड़), मर्सिडीज जी -वैगन (4 करोड़), 3 लाख रुपये कैश, आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस सहित कई अन्य सामान जब्त किया था. इससे पहले 26 नवंबर 2024 को व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेडके परिसरों सहित अन्य जगहों पर ईडी ने छापेमारी की थी.

ये भी पढ़ें: गिरफ्तारी के तुरंत बाद कारण बताना अनिवार्य, नहीं तो होगी अवैध: सुप्रीम कोर्ट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital