Bharat Express DD Free Dish

गैंगेस्टर अनमोल बिश्नोई की NIA रिमांड की अवधि 7 दिन के लिए बढ़ी, 35 हत्याओं और आतंकी गतिविधियों के गंभीर आरोप

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है. पटियाला हाउस कोर्ट ने NIA की मांग पर उनकी रिमांड अवधि 7 दिन के लिए बढ़ा दी है.

गैंगेस्टर अनमोल बिश्नोई की एनआईए रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने NIA की ओर से पेश वकील की मांग पर रिमांड की अवधि को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया है. विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की कोर्ट ने रिमांड की अवधि को बढ़ाने का आदेश दिया है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने साफ कर दिया था कि इस मामले की सुनवाई एनआईए मुख्यालय में ही होगी.

अनमोल बिश्नोई को 7 दिन की एनआईए रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था. अनमोल बिश्नोई पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला, मुंबई के नेता बाबा सिद्धिकी के हत्या, सलमान खान के घर पर फायरिंग सहित करीब 35 हत्या, 20 अपहरण और रंगदारी मांगने का आरोपी है.

विदेश में बैठकर आतंकी नेटवर्क चलाता था अनमोल

NIA के मुताबिक अनमोल बिश्नोई सिंडिकेट आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है. अनमोल बिश्नोई पर विदेश में बैठकर आतंकी गतिविधियों के लिए पैसे जुटाने, युवाओं की भर्ती करने का आरोप था. साथ ही बड़े लोगों की टारगेट किलिंग की साजिश रचता था और सोशल मीडिया पर इन वारदातों का प्रचार करके आतंक फैलाता था. इसे अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है. वह पिछले साल नवंबर 2024 से अमेरिका में हिरासत में था. साल 2022 से फरार चल रहा अनमोल अमेरिका में रहते हुए अपने जेल में बंद भाई लॉरेंस बिश्नोई के आतंकी सिंडिकेट को संचालित कर रहा था. प्रत्यर्पण के बाद वह इस गिरोह से जुड़े मामले में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी बन गया है. अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने 18 नवंबर को बाबा सिद्धिकी हत्याकांड के शिकायतकर्ता जीशान सिद्दीकी को ईमेल भेजकर डिपोर्टेशन की पुष्टि की थी.

एनआईए ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था. अभी तक के एनआईए जांच में पाया गया कि 2020 से 2023 के बीच अनमोल ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के.इशारे पर भारत में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया है. पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला अनमोल नेपाल, दुबई और केन्या के रास्ते अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भागा था.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में हो रहे एसआईआर की समय सीमा बढ़ाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 9 दिसंबर को करेगा सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read