Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आईओए ने बिहार ओलंपिक संघ के तदर्थ समिति गठन को चुनौती दी

आईओए ने दिल्ली हाईकोर्ट में बीओए के मामलों की देखरेख के लिए तदर्थ समिति के गठन को खारिज करने के आदेश को चुनौती दी है. अदालत ने बीओए को तीन महीने में चुनाव कराने का आदेश दिया था.

IOA
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने दिल्ली हाईकोर्ट में बिहार ओलंपिक संघ (बीओए) के मामलों की देखरेख के लिए एक तदर्थ समिति के गठन को खारिज करने के आदेश को चुनौती दी है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय एवं जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने एकल पीठ के फैसले के खिलाफ आईओए की अपील पर राज्य संस्था को नोटिस जारी किया है.

अदालत ने बीओए के वकील से इस मामले में निर्देश लेकर उसे बताने को कहा है. उसने आईओए से भी प्रक्रिया को नए सिरे से शुरू करने पर जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया. एकल पीठ ने 24 फरवरी को बीओए के लिए तदर्थ समिति के गठन के फैसले को खारिज कर दिया था और राज्य संस्था को तीन महीने के भीतर अपना चुनाव कराने को कहा था. एकल पीठ के अनुसार बीओए को अपने प्रबंधन को तदर्थ समिति को सौंपने का निर्णय लेने से पहले संबंधित सामग्री को सुनने या पढने का मौका नहीं दिया गया था.

ये भी पढ़ें: 1984 सिख विरोधी दंगों में जगदीश टाइटलर की भूमिका का खुलासा, मंजीत सिंह जीके का बयान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital