लीगल

लालू परिवार के खिलाफ लैंड फॉर जॉब मनी लॉन्ड्रिंग केस, राऊज एवेन्यू कोर्ट में रोजाना सुनवाई शुरू

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट 13 अक्टूबर से रोजाना सुनवाई करेगी. राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि अभियुक्तों को केस के दस्तावेज़ों की स्पष्ट प्रतियां देने संबंधी मुद्दों को सुलझाने के लिए मामले की रोज़ाना सुनवाई की जाएगी. इस मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के कई सदस्य तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव आदि आरोपी हैं.

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने दिया निर्देश

कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दाखिल दूसरी पूरक आरोप पत्र पर सम्मन जारी भी किया है. ईडी के अनुसार वर्ष 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान भारतीय रेलवे में ग्रुप डी की नौकरियों के लिए चुने गए लोगों से उन नौकरियों के बदले में उनके परिवार के सदस्यों या संबंधित संस्थाओं को ज़मीन हस्तांतरित करने के लिए कहा गया था. पटना, दिल्ली और गाजियाबाद में कई ज़मीनें भारी छूट या नाममात्र की दरों पर हासिल की गई. फिर लालू के परिवार के हाथों में आ गई जो अपराध की कमाई है.

इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी जांच कर रही है. ईडी ने 100 पेज का सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया है. चार्जशीट के साथ 96 दस्तावेज भी दिए गए हैं. इसमें ललन चौधरी, हजारी राय, धर्मेन्द्र कुमार, अखिलेश्वर सिंह, रविंदर कुमार, स्वर्गीय लाल बाबू राय, सोनमतिया देवी और संजय राय का भी नाम शामिल है. इस मामले में सीबीआई ने अंतिम चार्जशीट दाखिल कर दिया है.

ये भी पढ़ें: आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ विवादों में, रणबीर कपूर पर भी केस दर्ज करने की सिफारिश

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago