Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ विवादों में, रणबीर कपूर पर भी केस दर्ज करने की सिफारिश

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ विवादों में आ गई है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुंबई पुलिस से रणबीर कपूर, करण जौहर और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की है.

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ कानूनी विवाद में फंसती दिखाई दे रही है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुंबई पुलिस से अभिनेता रणबीर कपूर, वेब सीरीज के निर्माताओं और नेटफ्लिक्स के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की है. यह मामला धूम्रपान से जुड़े नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है. दरअसल, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के एक सीन में रणबीर कपूर ई-सिगरेट पीते दिखाई दे रहे हैं. इस सीन में करण जौहर भी दिखाई दे रहे हैं. इस सीन में किसी तरह की लिखित चेतावनी भी नहीं दिखाई गई है. इस सीन की शिकायत करते हुए एक शख्स विनय जोशी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को एक पत्र लिखा. उन्होंने कहा है कि यह युवा पीढ़ी को गलत तरीके से प्रभावित कर सकती है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को कार्रवाई करने का निर्देश

याचिकाकर्ता के अनुसार, इस तरह का चित्रण युवा दर्शकों को गुमराह कर सकता है और अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिबंधित उत्पादों के सेवन को बढ़ावा दे सकता है, जिससे भारत में तंबाकू नियंत्रण मानदंडों का उल्लंघन होता है. मामले का संज्ञान लेते हुए मानवाधिकार आयोग ने मुंबई पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के उल्लंघन का मामला दर्ज करने की सिफारिश की है. आयोग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव को उचित कार्रवाई करने और ऐसी सामग्री पर तुरंत रोक लगाने का नोटिस जारी किया है जो युवा पीढ़ी को गलत तरीके से प्रभावित कर सकती है.

वहीं मुंबई के पुलिस आयुक्त को इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के निर्माताओं और आयातकों की पहचान की जांच शुरू करने के लिए कहा गया है. आयोग ने मुंबई पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है. आर्यन खान ने इस सीरीज को डायरेक्ट किया है. ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इस सीरीज में रणबीर कपूर का कैमियो रोल है. इस सीरीज में बॉलीवुड की दुनिया दिखाई गई है. इसमें फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया का सच लोगों के सामने लाने की कोशिश की गई है.

ये भी पढ़ें: डूसू अध्यक्ष चुनाव विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DU और चुनाव आयुक्त को नोटिस

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital