Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

महाठग सुकेश चंद्रशेखर का जैकलीन को पत्र: आरोप साबित होने पर 1.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति सरकार को सौंपने का किया वादा

इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर ने दीवाली के मौके पर जैकलीन को पत्र लिखा था. लेटर में सुकेश ने जैकलीन से अपने जेल से जल्द रिहा होने और एक्ट्रेस से मिलने का वादा भी किया है.

Sukesh Chandrashekhar Case

Sukesh Chandrashekhar Case

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

दिल्ली के मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी कथित प्रेमिका जैकलीन फर्नांडिस को एक बार फिर पत्र लिखा है. सुकेश ने पत्र में लिखा है कि दोषी पाए जाने पर अपनी सारी संपत्ति सरकार को ट्रांसफर करने की बात कही. सुकेश ने कहा कि यदि मेरे खिलाफ कोई छोटा सा भी आरोप साबित हो जाता है, तो मैं 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य की अपनी व्यक्तिगत भारतीय संपत्ति सरकार को हस्तांतरित करने का वचन देता हूं.

इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर ने दीवाली के मौके पर जैकलीन को पत्र लिखा था. लेटर में सुकेश ने जैकलीन से अपने जेल से जल्द रिहा होने और एक्ट्रेस से मिलने का वादा भी किया है. सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को लिखे पत्र में कहा था-बेबी हमारी लव स्टोरी महान रामायण से कुछ भी कम नही है, क्योंकि जैसे मेरे भगवान राम अपनी सीता के साथ वनवास से लौटे थे, मैं भी अपनी सीता, जैकलीन के लिए इस छोटे से वनवास से वापस आ रहा हूं ताकि वो फिर से उन्हें वापस पा सकें और कोई भी रावण ऐसा होने से नही रोक सकता.

सुकेश ने यह भी लिखा था कि भगवान राम का सारा आशीर्वाद मेरे साथ है और तुम्हारे लिए मेरा प्यार, अब हमारा समय है बेबी, क्योंकि अब मेरी घर वापसी का समय लगभग आ गया है, मैं बस एक साथ रहने और अगले साल रोशनी के इस खूबसूरत त्योहार को एक साथ मनाने का इंतजार नही कर सकता. यहां लंका में तुम्हारे बिना ये मेरी आखिरी दिवाली होगी मेरी बेबी.

बता दें कि इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन के म्यूजिक वीडियो स्टॉर्मराइडर को सपोर्ट करने वाले फैंस के लिए 25 महिंद्रा थार रॉक्स और 200 आईफोन 16 प्रो देने की अनाउंसमेंट की थी, जो यूट्यूब पर उनके ट्रैक के लिए सबसे ज्यादा व्यूज जेनरेट करेंगे. विजेता की घोषणा 25 दिसंबर 2024 यानी क्रिसमस के दिन होगी.


ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने Jindal Saw को 70 लाख डॉलर भुगतान के मामले में GAIL की अपील की खारिज


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital